mahabharat interesting facts: दांतों से नाखून नही चबाना चाहिए, ये बात हमारे बड़े बुजुर्ग शुरू से कहते आ रहे हैं। इस छोटी सी सीख के पीछे एक बड़ा कारण छिपा है, जिसके बारे में हम नहीं जानते। जानें क्यों दांतों से नाखून नहीं चबाना चाहिए।

mahabharat interesting facts: महाभारत के अनुसार, मनुष्यों की आयु 100 वर्ष तय थी, लेकिन कुछ कारणों से उनकी उम्र कम होती गई। महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को ऐसे अनेक कामों के बारे में बताया है, जिन्हें करने से मनुष्यों की उम्र कम होती है। दांतों से नाखून चबाना भी इन कामों में से एक है। सुनने में ये बात थोड़ी अजीब जरूर लगे लेकिन वर्तमान में जो मेडिकल रिसर्च हुई है, उसे जानकर आप भी इस बात पर विश्वास करने लगेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या लिखा है महाभारत में?

महाभारत युद्ध के बाद जब भीष्म पितामाह तीरों की शैय्या पर थे तब उन्होंने युधिष्ठिर को ज्ञान की अनेक बातें बताई थी। इस दौरान भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को कुछ ऐसे कामों के बारे में भी बताया था, जिन्हें करने से मनुष्यों की उम्र कम होती है। उस समय भीष्म ने कहा था ‘जो मनुष्य दांतों से अपने नाखून चबाता है जल्दी ही उसकी मृत्यु हो जाती है।’ उम्र कम होने के और भी कईं कारण भीष्म पितामाह ने अर्जुन को बताए थे।

नाखून चबाने से कैसे कम होती है उम्र?

वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि हमारे नाखून में जो मैल होता है, उसमें कईं खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस होते हैं। जब कोई व्यक्ति अपने दांतों से नाखून काटता है तो ये बैक्टीरिया और वायरस हमारे मुंह से होते हुए पेट में चले जाते हैं जो कईं तरह के रोगों का कारण बन जाते हैं। ये रोग जानलेवा भी हो सकते हैं, इसलिए हमारे बड़े बुजुर्ग दांतों से नाखून चबाने को मना करते हैं क्योंकि ये आदत जानलेवा भी साबित हो सकती है।

एक कारण ये भी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाखून का संबंध शनि ग्रह से है। जब कोई व्यक्ति समय पर नाखून नहीं काटता या अपने दांतों से नाखून चबाता है तो इससे शनि ग्रह अशुभ फल देने लगता है। यदि लगातार कोई व्यक्ति दांतों से नाखून चबाता रहता है तो शनि ग्रह की अशुभता के कारण उसकी जान को खतरा भी पैदा हो सकता है। इसलिए भी दांतों से कभी नाखून नहीं चबाना चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।