महाशिवरात्रि के मौके पर एशियानेट न्यूज हिंदी ने अपने पाठकों के लिए एक स्पेशल क्विज बनाया था, जिसमें उन्हें कुछ सवालों के जवाब देने थे। इस क्विज में पाठकों ने काफी उत्साह से भाग लिया और सवालों के जवाब भी दिए। 

उज्जैन. एशियानेट न्यूज हिंदी अपने पाठकों के लिए हमेशा कुछ नया करने का प्रयास करता था। इसी क्रम में इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर हमने एक स्पेशल क्विज बनाया था, जिसमें हमने अपने पाठकों से भगवान शिव से जुड़े कुछ सवालों के जवाब पूछे थे। इस क्विज में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सवालों के जवाब भी दिए। आज हम बता रहे हैं उन सवालों के सही जवाब क्या हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रश्न 1- शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव ने कुंभकर्ण के जिस पुत्र का वध किया था, उसका नाम क्या था?

  • मेघनाद 11 %
  • भीम 6 %
  • प्रहस्त 44%
  • मयदानव 39%

उत्तर- इस प्रश्न का सही जवाब है भीम। मात्र 6 प्रतिशत लोगों ने इस सवाल का रही जवाब दिया है।


प्रश्न 2- शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग पर इनमें से क्या चढ़ाने से धन लाभ होता है?

  • चावल 90%
  • धतूरा 3%
  • बिल्व पत्र 3%
  • कमल गट्टा 4%

उत्तर- इस प्रश्न का सही जवाब है चावल। 90 प्रतिशत लोगों ने इसका सही जवाब दिया है।


प्रश्न 3- धर्म ग्रंथों के अनुसार, इनमें से शिवजी के धनुष का नाम क्या है?

  • गांडीव 44%
  • विजय 0%
  • सारंग 0%
  • पिनाक 56%

उत्तर- इस प्रश्न का उत्तर है पिनाक। 56 प्रतिशत लोगों ने इसका सही जवाब दिया है।


प्रश्न 4- शिवजी का एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग कौन-सा है?

  • सोमनाथ 0%
  • केदारनाथ 13%
  • महाकालेश्वर 63%
  • भीमाशंकर 25%

उत्तर- इस सवाल का सही जवाब है महाकालेश्वर। 63 प्रतिशत लोगों ने इस प्रश्न का उसही उत्तर दिया है।


प्रश्न 5- समुद्र मंथन से निकले जिस विष को शिवजी ने पिया था उसका नाम क्या था?

  • छलकूट 11%
  • पालकूट 0%
  • कालकूट 56%
  • कालयम 33%

उत्तर- सही जवाब है कालकूट। 56 प्रतिशत लोगों ने इसका सही उत्तर दिया है।



ये भी पढ़ें-


Hindu Tradition: रात में तिलक लगाकर सोना क्यों माना जाता है अशुभ, क्या जानते हैं आप इसकी वजह?


Holika Dahan 2023: कब होगा होलिका दहन 7 या 8 मार्च को? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त व अन्य खास बातें


Vikram Samvat 2080: फाल्गुन मास के 15 दिन शेष, जानें कब से शुरू होगा हिंदू नव वर्ष?