Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन हनुमानजी और मंगल ग्रह की पूजा के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपायों से बेड लक से बचा जा सकता है और ये उपाय आपका अमंगल यानी बुरा होने से भी बचाते हैं। 

Mangalwar Ke Totke: मंगलवार को हनुमानजी विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि हनुमानजी का जन्म मंगलवार को हुआ था, इसलिए मंगलवार बहुत शुभ दिन माना जाता है। जिन लोगों की जन्म कुंडली में मंगल अशुभ हो, उन्हें भी मंगलवार को विशेष उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से ये बेड लक यानी दुर्भाग्य से बच सकते हैं और कोई इनका अमंगल यानी बुरा भी नहीं कर सकता। जानें इन उपायों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हनुमानजी की पूजा करें

हर मंगलवार को हनुमानजी की पूजा विधि-विधान से करें। सिंदूर और चमेली के तेल से चोला चढ़ाएं। शुद्ध घी का दीपक जलाएं। संभव को हो तो हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। इन छोटे-छोटे उपायों से आप पर हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी और बुरे दिन अपने आप ही दूर होते चले जाएंगे।

हनुमानजी के मंत्रों का जाप करें

प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी के मंत्रों का जाप करने से आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी जिससे आप मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से कर पाएंगे। ये हैं हनुमानजी के कुछ आसान मंत्र-
- ऊं हं हनुमते नमः
- ऊं नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
- ऊं नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय
- ऊं ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः।

मंगल की चीजों का दान करें

अगर किसी की कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो उसे मंगलवार को कुछ खास चीजों का दान जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए। ये चीजें हैं- लाल कपड़े, लाल फल, लाल मिठाई, मसूर की दाल, तांबे के बर्तन और गुड़। इन चीजों का दान करने से मंगल ग्रह की शांति होती है और शुभ फल मिलते हैं।

हनुमानजी को लगाएं खास चीजों का भोग

हनुमानजी को मंगलवार को खास चीजों का भोग लगाना चाहिए जैसे शुद्ध देशी घी से बना चूरमा। इसके अलावा बूंदी के लड्डू का भोग भी हनुमानजी को अति प्रिय है। फलों में केले का भोग अति उत्तम है। इन चीजों का भोग लगाकर हनुमानजी के बुरे दिन दूर करने के लिए प्रार्थना करें, आपकी हर इच्छा पूरी होगी।

मंगल यंत्र की स्थापना करें

मंगलवार को किसी योग्य ज्योतिषी से मंगल यंत्र बनवाकर इसे अपने घर के मंदिर में स्थापित करें। प्रतिदिन इस मंगल यंत्र की पूजा करें, इससे मंगल ग्रह के दोष खत्म होंगे और आपको भूमि, मकान आदि से फायदे के योग भी बनने लगेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।