Nag Panchami in Hindi: नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करने का रिवाज है।इस दौरान कुछ ऐसे उपाय भी किए जाते हैं ताकि घर में सुख-शांति का वास हो।
Nag Panchami Special: सावन के महीने में नाग पंचमी का पर्व बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कुछ लोग इस दिन व्रत रखते हैं ताकि उन्हें नाग देवता और भगवान शिव का आशीर्वाद मिल सके। इसके अलावा कुछ ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें नाग पंचमी के दिन करने से आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में यहां।
रूद्राभिषेक से बनेंगे सारे काम
नाग पंचमी के दिन आप रूद्राभिषेक जरूर करें। जो कि बहुत शुभ माना गया है। साथ ही काल सर्प दोष के लिए आप शिवलिंग पर चांदी या फिर तांबे का सर्प जोड़ा जरूर चढ़ाएं।
मिट्टी के बर्तन में दूध
वहीं, घर के ईशान कोण में आप मिट्टी के बर्तन में दूध लेकर नाग देवता का ध्यान करते हुए उन्हें भोग अर्पित करने के लिए कहें। इसके बाद वो बर्तन घर से बाहर किसी भी बड़े पेड़ के नीचे रख दें।
शिव परिवार की पूजा
इसके अलावा घर में यदि शिव परिवार नहीं है तो ईशान कोण में शिव परिवार का चित्र लगाकर उनकी पूजा करें और सुख-शांति की कामना करें।
दक्षिणावर्ती शंख
वहीं, ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन आप दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करते हैं तो वह काफी शुभ माना जाता है। पूजा के बाद उस शंख को अपनी तिजोरी या फिर धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
चांदी का सिक्का
वहीं, इस दिन आप चांदी के सिक्के को लाल रंग के धागे से बांध दें। उसे अपनी तिजोरी में रखें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से आपको बिजनेस में लाभ होना शुरू हो जाएगा।
नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त (Nag Panchami Ka Shubh Muhurat)
हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता का पूजन करने से कालसर्प दोष के अलावा पितृ दोष और सर्प भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से राहू-केतु के प्रभाव से बचने में भी मदद मिलती है। अगर नाग पंचमी की तिथि (Nag Panchami Date) की बात करें तो यह 28 जुलाई रात 11:24 मिनट से होने वाली है और इसका समापन 30 जुलाई सुबह 12:46 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए 29 जुलाई के दिन नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाने वाला है। इसका शुभ मुहूर्त सुबह 5:41 मिनट से 8:23 मिनट तक रहेगा।
