Nag Panchami 2025: सावन में हर साल नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा करने की परंपरा है। इस परंपरा से जुड़ी अनेक मान्यताएं हैं जो इस पर्व को और भी खास बनाती हैं। जानें 2025 में कब है नागपंचमी? 

Nag Panchami 2025 Date: हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, नागपंचमी भी इनमें से एक है। नागपंचमी का उत्सव सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नागों को देवता मानकर पूजा जाता है। धर्म ग्रंथों में नाग पंचमी से जुड़ी अनेक कथाएं प्रचलित हैं। इस दिन प्रमुख नाग मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस बार नागपंचमी का पर्व जुलाई 2025 में मनाया जाएगा। आगे जानें क्या है नागपंचमी 2025 की सही डेट?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2025 में नागपंचमी कब है? (Kab Hai Nag Panchami 2025)

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 28 जुलाई, सोमवार की रात 11 बजकर 24 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 29 जुलाई, मंगलवार की रात 12 बजकर 46 मिनिट तक रहेगी। चूंकि पंचमी तिथि का सूर्योदय 29 जुलाई को होगा, इसलिए इसी दिन नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

नागपंचमी 2025 शुभ योग (Nag Panchami 2025 Shubh Yog)

29 जुलाई, मंगलवार को नाग पंचमी के मौके पर कईं शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन शिव नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। शिव योग में नागपंचमी का संयोग बहुत दुर्लभ माना गया है। नागपंचमी का पर्व मंगलवार को होने से इस दिन मंगला पार्वती व्रत भी किया जाएगा।

क्यों मनाते हैं नागपंचमी? (Kyo Manate Hai Nag Panchami)

वैसे तो नागपंचमी से जुड़ी अनेक कथाएं हमारे धर्म ग्रंथों में बताई गई है लेकिन इसके पीछे हमारे विद्वानों की गहरी सोच भी छिपी है। उसके अनुसार सांप हमारे पारिस्थितिक तंत्र के महत्वपूर्ण सदस्य हैं क्योंकि ये चूहों का शिकार करता है और चूहे ही हमारी फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। अगर सांप न हो तो चूहों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाएगी और इसका हमें बहुत ज्यादा नुकसान होगा। हमारे विद्वान ये बात जानते थे इसलिए उन्होंने साल में एक बार नागों की पूजा की परंपरा शुरू की, जिसे हम नागपंचमी के रूप में मनाते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।