MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Narasimha Jayanti Ke Upay: टल जाएगा बुरे से बुरा समय, 4 मई को नृसिंह जयंती पर करें ये उपाय

Narasimha Jayanti Ke Upay: टल जाएगा बुरे से बुरा समय, 4 मई को नृसिंह जयंती पर करें ये उपाय

Narasimha Jayanti 2023: इस बार नृसिंह जयंती का पर्व 4 मई, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन प्रमुख नृसिंह मंदिरों में विशेष साज-सज्जा और पूजा की जाती है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो भगवान नृसिंह की कृपा बनी रहती है। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : May 04 2023, 09:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
नृसिंह जयंती के उपाय...
Image Credit : Asianet News

नृसिंह जयंती के उपाय...

धर्म ग्रंथों के अनुसार, जब हिरण्यकश्यप दैत्य का आतंक काफी बढ़ गया तो भगवान विष्णु ने नृसिंह का अवतार लेकर उसका वध किया। उस दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी। (Narasimha Jayanti 2023) इसी तिथि पर हर साल नृसिंह चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 4 मई, गुरुवार को है। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर मुश्किल से बचा जा सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

26
लक्ष्मी-नृसिंह का अभिषेक करें
Image Credit : Getty

लक्ष्मी-नृसिंह का अभिषेक करें

4 मई को नृसिंह चतुर्दशी पर किसी बर्तन में लक्ष्मी-नृसिंह की प्रतिमा स्थापित करें और गाय के दूध से इनका अभिषेक करें। इस दूध में थोड़ा का केसर भी मिला लें तो और भी शुभ रहेगा। अभिषेक करते समय लक्ष्मी-नृसिंह मंत्रों का जाप भी करते रहें। इस उपाय से धन लाभ के योग बनते हैं। ये है लक्ष्मी नृसिंह मंत्र- ऊं श्री लक्ष्मी नृसिंहाय।

36
कालसर्प दोष के लिए ये उपाय करें
Image Credit : Getty

कालसर्प दोष के लिए ये उपाय करें

अगर आपकी कुंडली में कालसर्प योग है जिससे आपके जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं तो इसके लिए नृसिंह जयंती बहुत ही खास दिन है। इस दिन भगवान नृसिंह को एक मोरपंख चढ़ाएं और अपनी परेशानियां कम करने के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से आपको राहत मिल सकती है और कालसर्प दोष का अशुभ प्रभाव भी कम हो सकता है।

46
मंत्र जाप करें
Image Credit : Getty

मंत्र जाप करें

नृसिंह चतुर्दशी पर कुछ खास मंत्रों का जाप करने से भी भगवान नृसिंह प्रसन्न होते हैं। ये मंत्र इस प्रकार हैं-
- ॐ श्री लक्ष्मी-नृसिंहाय
- ॐ क्ष्रौं महा-नृसिंहाय नम:
- ॐ क्ष्रौं नमो भगवते नरसिंहाय''

56
सुख-समृद्धि के लिए
Image Credit : Getty

सुख-समृद्धि के लिए

भगवान नृसिंह का स्वभाव अत्यंत उग्र है, जिसे शांत करने के लिए इन्हें ठंडी चीजें चढ़ाई जाती हैं। चंदन भी इनमें से एक है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान नृसिंह को चंदन का लेप लगाना चाहिए और ठंडी चीजों का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ये बहुत ही आसान उपाय है।

66
परेशानी दूर करने के लिए उपाय
Image Credit : Getty

परेशानी दूर करने के लिए उपाय

नागकेसर एक फूल होता है, जिसका उपयोग तंत्र-मंत्र में किया जाता है। नृसिंह चतुर्दशी पर भगवान नृसिंह को नागकेसर का फूल चढ़ाएं, इससे आपके जीवन की अनेक परेशानियां अपने आप ही दूर हो सकती है। नागकेसर का फूल आपको ऊपरी बाधाओं से भी बचाता है।


ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2023 Date: आया शनिदेव को प्रसन्न करने का पर्व, जानें कब और किन योगों में मनाई जाएगी शनि जयंती?


Vaishakh Purnima 2023: कब है वैशाख पूर्णिमा, इस बार क्यों खास है ये तिथि, इस दिन कौन-सा पर्व मनाया जाएगा?


Chandra Grahan 2023: किन लोगों पर होगा चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव, कैसे बच सकते हैं अनहोनी से?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved