Navratari 2024: इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 से 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में यदि राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो मन की हर इच्छा पूरी हो सकती है और देवी की कृपा भी बनी रहती है। 

Navratari 2024 Rashi Anusar Upay: साल में 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इन चारों में से आश्विन मास की नवरात्रि बहुत खास मानी जाती है। इसे शारदीय नवरात्रि कहते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 से 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस नवरात्रि में राशि अनुसार उपाय किए जाए तो देवी मां की कृपा बनी रहती है और घर में भी सुख-समृद्धि आती है। आगे जानिए नवरात्रि के राशि अनुसार उपायों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। नवरात्रि में इस राशि के लोग देवी मां को लाल वस्त्र और सुहाग की सामग्री जैसे मेहंदी, चूड़ी, कुमकुम, हल्दी आदि चीजें भेंट करें। बाद में इसे किसी ब्राह्मण स्त्री को दान कर दें। इससे आपके ऊपर देवी मां कृपा बनी रहेगी।

वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव यानी शुक्र ग्रह है। शारदीय नवरात्रि के दौरान इस राशि वाले देवी को गोल्डन या सिल्वर रंग के कपड़े अर्पित करें। साथ ही दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। संभव हो तो देवी महागौरी के मंत्रों का जाप भी करें।

मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी बुधदेव यानी बुध ग्रह हैं। ये लोग नवरात्रि में देवी को हरे रंग के वस्त्र और चूड़ी आदि चीजें चढ़ाएं। हरे रंग के फलों का भोग भी लगाएं। इस राशि के लोग देवी सिद्धिदात्री की पूजा नवरात्रि के दौरान करें।

कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रदेव यानी चंद्रमा हैं। ये लोग नवरात्रि में देवी चंद्रघंटा की पूजा करें और सफेद चीजें का भोग लगाएं जैसे दूध, खीर, मावे की मिठाई आदि। साथ ही गरीबों को चावल, शक्कर आदि का अपनी इच्छा अनुसार दान भी करें।

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी स्वयं भगवान सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग किसी देवी मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं। ऐसा संभव न हो तो अपने घर पर भी केसरिया ध्वज लगा सकते हैं। केसर युक्त मिठाई, खीर या दूध का भोग देवी को लगाएं।

कन्या राशि
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। नवरात्रि में इस राशि के लोग प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। यदि स्वयं न कर पाएं तो किसी योग्य विद्वान से करवाएं। किसी ब्राह्मण स्त्री को घर बुलाकर भोजन करवाएं और हरे रंग की चूड़ी व साड़ी दान करें।

तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग देवी महागौरी की पूजा करें। देवी को सफेद फूलों की माला पहनाएं और ड्राय फ्रूट की मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनके बिगड़े हुए काम भी जल्दी से बनते चले जाएंगे।

वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग देवी सिद्धिदात्री की पूजा करें और लाल फूल चढ़ाएं। देवी का गुड़ या इससे बनी मिठाई जैसे गजक का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से इनकी परेशानियां कम हो सकती हैं।

धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। शारदीय नवरात्रि में इस राशि के लोग देवी की पूजा पीले फूलों से करें और पीले वस्त्र, चूड़ी भेंट करें। पीले फल और केसर युक्त मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों को नवरात्रि में देवी कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए, साथ ही दुर्गा कवच का पाठ करना चाहिए। देवी को प्रसन्न करने के लिए डार्क रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के लोग देवी को नीले रंग की साड़ी और चूड़ी अर्पित करें। नीले फूलों जैसे अपराजिता से पूजा करें। तिल और मूंगफली से बनी मिठा का भोग लगाएं। इनसे इन पर देवी की कृपा बनी रहेगी।

मीन राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। नवरात्रि में इस राशि के लोग देवी प्रतिमा का अभिषेक केसर युक्त गाय के दूध से करें और देवी मंत्रों का जाप भी करें। देवी को मालपुए का भोग लगाएं। इससे देवी प्रसन्न होंगी।


ये भी पढ़ें-

नवरात्रि 2024: पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें मंत्र, मुहूर्त और आरती


Mata Bhajans lyrics: नवरात्रि में सुनें माता के 7 फेमस भजन, दिन रहेगा शुभ


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।