24 September 2025 Ka Panchang: 24 सितंबर, बुधवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन रहेगा। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। आगे जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त की डिटेल
Aaj Ke Shubh Muhurat: 24 सितंबर 2025, बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन रहेगा, इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। बुधवार को इंद्र, वैधृति, कालदण्ड और धूम्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Kanya Pujan 2025: कन्या पूजन क्यों करते हैं, कैसे करें? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
24 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति
बुधवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। इस दिन चंद्रमा और मंगल तुला राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Unique Temple: इस देवी मंदिर में पति-पत्नी साथ नहीं कर सकते हैं दर्शन, जानें वजह
बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (24 September 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 18 मिनिट से शुरू होगा जो 01 बजकर 48 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
24 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:20 AM
सूर्यास्त - 6:17 PM
चन्द्रोदय - Sep 24 8:12 AM
चन्द्रास्त - Sep 24 7:40 PM
24 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (24 September 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 06:20 से 07:49 तक
सुबह 07:49 से 09:19 तक
सुबह 10:49 से दोपहर 12:18 तक
दोपहर 03:18 से शाम 04:47 तक
शाम 04:47 से 06:17 तक
24 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:49 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:49 AM – 12:18 PM
दुर्मुहूर्त - 11:54 AM – 12:42 PM
वर्ज्यम् - 10:32 PM – 12:19 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
