Raksha Bandhan 2025: इस बार 9 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राशि अनुसार खास रंगों की राखी बांधें तो इससे उनका गुड लक बढ़ सकता है।
Rashi Anusar Bhai Ko Kis Rang Ki Rakhi Bandhe: धर्म ग्रंथों में श्रावण मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि पर रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। बहनें अगर अपने भाई की कलाई पर राशि अनुसार खास रंगों की राखी बांधे तो इससे भाई का गुड लक बढ़ सकता है। आगे जानें राशि अनुसार किस रंग राखी आपके भाई के लिए रहेगी शुभ…
ये भी पढ़ें-
क्या पत्नी ने पति को बांधा था पहला रक्षा सूत्र? 3 रोचक कथाएं
मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। अगर आपके भाई की राशि मेष है तो आप अपने भाई को लाल रंग की राखी बांधें। इससे उसे किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि वाले भाइयों के लिए चमकीले या सफेद रंग के धागों वाली राखी बहुत शुभ रहेगी।
मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। गुड लक के लिए इस राशि वाले भाई की कलाई पर हरे रंग के धागों वाली राखी बांधें।
कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। अगर आपके भाई की राशि कर्क है तो आप से सफेद रंगों वाले धागे वाली राखी बांधें। इससे उससे राहत मिलेगी।
सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि वाले भाई को केसरिया या लाल धागे वाली राखी बांधनी चाहिए। इससे इनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
कन्या राशि: इस राशि के स्वामी भी बुध हैं। इस राशि वाले भाइयों के लिए भी हरे रंग के धागों वाली राखी शुभ रहेगा। इनसे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
तुला राशि: राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। अगर आपके भाई की राशि तुला है तो आपको चमकीले, सुनहरे और लाइट कलर के रंगों वाली राखी उसे बांधनी चाहिए।
वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के भाई के लिए लाल या इससे मिलते-जुलते शेड्स की राखी शुभ रहेगा।
धनु राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले भाई को पीले रंग के धागों वाली राखी बांधें। इससे इनकी लाइफ खुशहाल रहेगी।
मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के भाई के लिए नीले रंग के धागों वाली राखी गुड लक बढ़ाने वाली रहेगी।
कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि वाले भाई को नीले या इससे मिलते-जुलते शेड्स वाली राखी बांधें। इससे इसका गुड लक बढ़ेगा।
मीन राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। अगर आपके भाई की राशि मीन है तो आप उसे पीले रंग या इससे मिलते-जुलते शेड्स के रंग वाली राखी बांध सकती हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
