MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Ram Navami 2025: बचपन में कैसे थे श्रीराम? 5 अनसुनी कहानियों से जानिए रामलला के बारे में

Ram Navami 2025: बचपन में कैसे थे श्रीराम? 5 अनसुनी कहानियों से जानिए रामलला के बारे में

Ram Navami 2025: राम नवमी 2025 इस साल 6 अप्रैल, रविवार को है। रामनवमी के शुभ दिन पर पर जानिए श्रीराम के बचपन की रोचक कहानियां। बाल रूप में उनकी प्रजा के प्रति करुणा और ज्ञान की बातें दिल को छू लेंगी। जानें आखिर अपने बचपन में कैसे थे श्रीराम।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Apr 05 2025, 02:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
राम नवमी पर जानिए श्रीराम के बचपन से जुड़ी कुछ बेहद रोचक कहानियां
Image Credit : freepik

राम नवमी पर जानिए श्रीराम के बचपन से जुड़ी कुछ बेहद रोचक कहानियां

श्रीराम के बचपन से जुड़ी कुछ बेहद रोचक और प्रेरणादायक कहानियों से जानिए उनके बचपन के बारे में, जो न सिर्फ दिल को छूती हैं बल्कि जीवन के गहरे सबक भी देती हैं।

27
बाल श्रीराम और गुड़िया की सच्चाई
Image Credit : freepik

बाल श्रीराम और गुड़िया की सच्चाई

एक बार श्रीराम बाल रूप में अपने महल में खेल रहे थे। उन्होंने मिट्टी से एक छोटी सी गुड़िया बनाई और उसे मां कौशल्या को दिखाया। मां ने पूछा, “ये किसकी है?” श्रीराम ने बड़ी मासूमियत से कहा- “ये मेरी प्रजा की बेटी है, मैं इसका राजा हूं।” इस पर कौशल्या मुस्कुरा दीं, लेकिन भीतर से चौंक भी गईं कि इतने छोटे से बालक में प्रजा के प्रति इतनी गहराई कैसे?

Related Articles

Related image1
राम नवमी पर बन रहे हैं 3 महासंयोग, हर नई शुरुआत के लिए है परफेक्ट टाइम
Related image2
Ram Navami 2025: रामनवमी पर करें ये 7 शुभ काम, हर परेशानी होगी दूर
37
जब राम ने पिता दशरथ से मांगा ‘ज्ञान का धन’
Image Credit : X-DD News

जब राम ने पिता दशरथ से मांगा ‘ज्ञान का धन’

एक बार राजा दशरथ ने राम से पूछा “बेटा, बताओ क्या चाहिए? सोना, रथ या कुछ और?” राम ने बड़ी सरलता से कहा “पिताजी, मुझे केवल ज्ञान दीजिए। बाकी सब चीजें तो बीत जाएंगी।” इस उत्तर ने सबको भाव-विभोर कर दिया।

47
गुरु वशिष्ठ की परीक्षा में पास हुए राम
Image Credit : freepik

गुरु वशिष्ठ की परीक्षा में पास हुए राम

गुरु वशिष्ठ ने एक बार बाल श्रीराम को एक कठिन प्रश्न पूछा “धर्म क्या है?” राम ने तुरंत उत्तर दिया “जो दूसरों के लिए अच्छा हो और अपने स्वार्थ से ऊपर उठे, वही धर्म है।” एक बालक में इतनी परिपक्वता देख गुरु वशिष्ठ मुस्कुरा उठे।

57
हनुमान जी से पहली मुलाकात का संकेत
Image Credit : freepik

हनुमान जी से पहली मुलाकात का संकेत

कहते हैं बचपन में श्रीराम जब जंगल की सैर पर जाते, तो उन्हें एक बंदर बार-बार दूर से देखता और छुप जाता। बाद में जब हनुमानजी से राम की मुलाकात हुई, तो उन्होंने कहा “मैं आपको तबसे पहचानता हूं, जब आप बालक थे।”

67
जब श्रीराम ने एक कीड़े की रक्षा की
Image Credit : freepik

जब श्रीराम ने एक कीड़े की रक्षा की

एक दिन खेलते वक्त राम के पास एक छोटा कीड़ा आ गया। उनके साथियों ने उसे मारने की सोची, लेकिन राम ने हाथ फैलाकर कहा “ये भी प्रभु की रचना है, इसे भी जीने दो।” ऐसी करुणा देखकर सभी बच्चे अचंभित रह गए।

77
इस साल 6 अप्रैल को है रामनवमी 2025
Image Credit : freepik

इस साल 6 अप्रैल को है रामनवमी 2025

Ram Navami 2025 इस साल 6 अप्रैल, रविवार को है। भगवान राम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ और माता कौशल्या के बेटे के रूप में हुआ था। भगवान राम को श्री विष्णु का अवतार माना जाता है।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
Related Stories
Recommended image1
राम नवमी पर बन रहे हैं 3 महासंयोग, हर नई शुरुआत के लिए है परफेक्ट टाइम
Recommended image2
Ram Navami 2025: रामनवमी पर करें ये 7 शुभ काम, हर परेशानी होगी दूर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved