Samudra Shastra: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए होठों के नीचे स्थित ठोड़ी का भी अहम योगदान होता है। समुद्र शास्त्र में ठोड़ी पर भी गहराई से अध्ययन किया गया है, इसमें ठोड़ी के भी कईं प्रकार बताए गए हैं। 

चेहरे का हर हिस्सा इसे सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। होठों के नीचे चेहरा का जो अंतिम भाग होता है, इसे ठोड़ी कहते हैं। अंग्रेजी में इसे चीन कहा जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार ठोड़ी भी कई प्रकार की होती है। ठोड़ी के आकार-प्रकार और रंग-रूप को देखकर व्यक्ति के नेचर-फ्यूचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आगे जानिए ठोड़ी कितनी प्रकार की होती है ठोड़ी…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सच बोलने वाले होते हैं ऐसे लोग
जिन लोगों की ठोड़ी सामान्य होती है, वे लोग सच बोलने वाले होते हैं और नियमों के अनुसार ही जीवन जीते हैं। ये लोग ज्यादा बोलना पसंद नहीं करते। इन्हें अपने जीवन में अनुशासन पसंद होता है। इन्हें पारिवारिक सुख मिलता है और धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। ये सरकारी अधिकारी भी हो सकते हैं।

गुणी होते हैं लंबी ठोड़ी वाले लोग
जिन लोगों की ठोड़ी सामान्य से अधिक लंबी होती है, ऐसे लोग बहुत गुणी होते हैं। ये गायन, वादन आदि में भी विशेष रूचि रखते हैं। ये जो ठान लेते हैं वो करके ही दम लेते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है। इनकी संतान अपने जीवन में काफी नाम कमाती है।

आलसी होते हैं ये लोग
जिन लोगों की ठोड़ी सामान्य से कुछ ज्यादा ही छोटी होती है, वे आलसी स्वभाव के होते हैं। इनके परिवार वाले भी इनसे दुखी रहते हैं। ये कोई भी काम ठीक से नहीं करते। काम से जी चुराना इन्हें पसंद होता है। इनका पारिवारिक जीवन भी उतार-चढ़ाव वाला होता है। इनके जीवन में धन का अभाव बना रहता है।

गुस्सैल होते हैं ऐसे लोग
जिन लोगों की ठोड़ी गोलाकार होती है, ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाते हैं। इसी वजह से इनके परिवार में इनकी किसी से नहीं बनती। इनकी लव लाइफ भी ठीक नहीं रहती। हालांकि धर्म-कर्म में इनकी काफी रूचि होती है। ये नशे के आदि भी हो सकते हैं।

निराशावादी होते हैं ये लोग
जिन लोगों की ठोड़ी अंदर की ओर दबी होती है, ऐसे लोग स्वभाव से काफी चंचल होते हैं। इनमें सोचने-समझने की ताकत कम होती है। इसलिए ये इधर-उधर की बातों में उलझे रहते हैं। समाज में भी इन्हें मंदबुद्धि समझा जाता है। इन्हें अपने जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मिल पाती।


ये भी पढ़ें-

किस्मत पर सीधा असर डालती है हथेली की ये रेखा, तय करती है आपका फ्यूचर


कैसी लड़कियां जिंदगीभर रहती हैं गरीब-किसे मिलता है पैसा? जानें इन रेखाओं से


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।