MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Sawan 2025 Start: सावन कब से, नोट करें सोमवार और शिवरात्रि की डेट? जानें हर बात

Sawan 2025 Start: सावन कब से, नोट करें सोमवार और शिवरात्रि की डेट? जानें हर बात

Sawan 2025: भगवान शिव की भक्ति का महीना सावन इस बार 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस महीने का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। मान्यता है कि इस महीने में शिव पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Jul 11 2025, 08:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
जानें सावन 2025 से जुड़ी हर बात
Image Credit : Getty

जानें सावन 2025 से जुड़ी हर बात

Sawan 2025 Details In Hindi: हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना सावन है। इसे महीने में शिव पूजन का विशेष महत्व है। इसी के चलते सावन में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। भक्त अलग-अलग तरीकों से महादेव को प्रसन्न करने का उपाय करते हैं। सावन मास में आने वाले सोमवार को शिव पूजा के लिए और भी श्रेष्ठ माना गया है। आगे जानिए सावन कब से शुरू होकर कब तक रहेगा, इस महीने में शिव पूजा की मुख्य डेट्स कब-कब हैं? सहित पूरी डिटेल…

28
कब से शुरू होगा सावन 2025? (Sawan 2025 Start Date)
Image Credit : Getty

कब से शुरू होगा सावन 2025? (Sawan 2025 Start Date)

पंचांग के अनुसार, इस बार सावन मास की शुरूआत 11 जुलाई, शुक्रवार से हो रही है, जो 9 अगस्त 2025 तक रहेगा। यानी इस बार सावन मास पूरे 30 दिन का रहेगा। इस पूरे महीने में शिव पूजा करना बहुत ही अधिक फलदाई रहेगा। भक्त अलग-अलग तरीकों से महादेव को खुश करने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Related image1
Sawan 2025: कब है पहला सावन सोमवार? जानें मंत्र, मुहूर्त और पूजा विधि
Related image2
Hariyali Amavasya 2025: कब है हरियाली अमावस्या, 23 या 24 जुलाई? न हो कन्फ्यूज, नोट करें सही डेट
38
सावन 2025 में कितने सोमवार? नोट करें डेट्स (Sawan Somwar 2025 Dates)
Image Credit : Getty

सावन 2025 में कितने सोमवार? नोट करें डेट्स (Sawan Somwar 2025 Dates)

सावन 2025 में 4 सोमवार का योग बन रहा है। ये हैं इनकी डेट्स-
पहला सोमवार- 14 जुलाई
दूसरा सोमवार- 21 जुलाई
तीसरा सोमवार- 28 जुलाई
चौथा सोमवार- 4 अगस्त

48
सावन 2025 में कब है शिवरात्रि? (Sawan Shivratri 2025 Date)
Image Credit : Getty

सावन 2025 में कब है शिवरात्रि? (Sawan Shivratri 2025 Date)

धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि व्रत किया जाता है। इन सभी में सावन शिवरात्रि सबसे अधिक विशेष मानी गई है। इस बार सावन शिवरात्रि का व्रत 23 जुलाई, बुधवार को किया जाएगा। इस व्रत में रात में शिवजी की पूजा का विधान है।

58
सावन 2025 में कब करें प्रदोष व्रत? (Sawan 2025 Pradosh Dates)
Image Credit : Getty

सावन 2025 में कब करें प्रदोष व्रत? (Sawan 2025 Pradosh Dates)

प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। सावन में किए जाने वाले प्रदोष का महत्व सबसे ज्यादा माना गया है। नोट करें सावन 2025 में प्रदोष व्रत की डेट्स-
- सावन 2025 का पहला प्रदोष व्रत 22 जुलाई, मंगलवार को किया जाएगा।
- सावन 2025 का दूसरा प्रदोष व्रत 6 अगस्त, बुधवार को किया जाएगा।

68
सावन 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट (Sawan 2025 Festival Dates)
Image Credit : Getty

सावन 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट (Sawan 2025 Festival Dates)

कामिक एकादशी- 21 जुलाई, सोमवार
हरियाली अमावस्या- 24 जुलाई, गुरुवार
हरियाली तीज- 27 जुलाई, रविवार
विनायकी चतुर्थी- 28 जुलाई, सोमवार
नागपंचमी- 29 जुलाई, मंगलवार
पुत्रदा एकादशी, 5 अगस्त, मंगलवार
रक्षाबंधन- 9 अगस्त, शनिवार

78
क्या है सावन मास का असली नाम?
Image Credit : Getty

क्या है सावन मास का असली नाम?

धर्म ग्रंथों में हिंदू कैलेंडर के पांचवें महीने का नाम श्रावण लिखा है न कि सावन। श्रावण का अर्थ है सुनना यानी इस महीने में भगवान शिव की महिमा और उनकी कथाओं को सुनना चाहिए और उनके लाइफ मैनेजमेंट सूत्रों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए।

88
श्रावण का नाम श्रावण ही क्यों?
Image Credit : Getty

श्रावण का नाम श्रावण ही क्यों?

बहुत से लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि श्रावण मास का नाम श्रावण ही क्यों है, कुछ और क्यों नहीं। इसका जवाब है ये कि महीने के अंतिम दिन चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उसी के अनुसार हिंदू कैलेंडर के महीनों के नाम रखे गए हैं। हिंदू कैलेंडर के पांचवें महीने के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने का नाम श्रावण रखा गया है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सावन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
Related Stories
Recommended image1
Sawan 2025: कब है पहला सावन सोमवार? जानें मंत्र, मुहूर्त और पूजा विधि
Recommended image2
Hariyali Amavasya 2025: कब है हरियाली अमावस्या, 23 या 24 जुलाई? न हो कन्फ्यूज, नोट करें सही डेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved