MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Sawan 2025: विदेश के 8 प्राचीन शिव मंदिर, कोई महाभारत काल का तो कोई यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल

Sawan 2025: विदेश के 8 प्राचीन शिव मंदिर, कोई महाभारत काल का तो कोई यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल

shiv temples abroad: भारत ही नहीं विदेश में भी भगवान शिव के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन सभी से कुछ न कुछ विशेषता जुड़ी हुई है। इनमें से कुछ मंदिर पांडव कालीन तो कुछ यूनेस्को क वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 13 2025, 07:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
विदेश में कहां कहां है प्रसिद्ध शिव मंदिर?
Image Credit : Gemini

विदेश में कहां-कहां है प्रसिद्ध शिव मंदिर?

Famous Shiva Temples of Foreign Countries: सावन मास के शुरू होते ही भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी भगवान शिव के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनमें से कुछ मंदिर तो इस्लामिक देशों में में है। जिस तरह हमारे देश में सावन में शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगता है, कुछ ऐसा ही नजारा विदेश के इन मंदिरों में भी दिखाई देता है। सावन मास के अवसर पर जानिए विदेश के कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में…

29
मुन्नेश्वरम मंदिर, श्रीलंका
Image Credit : Getty

मुन्नेश्वरम मंदिर, श्रीलंका

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में भी एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है, जिसे मुन्नेश्वरम महादेव मंदिर कहा जाता है। मुन्नेश्वर गांव में स्थित होने के कारण ही इस मंदिर का ये नाम पड़ा है। कहते हैं कि त्रेता युग में रावण का वध करने के बाद भगवान श्रीराम ने इसी स्थान पर शिवजी की पूजा की थी। ये मंदिर दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में बना हुआ है। दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन करने आते हैं।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2025: सावन में करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, शिवजी की कृपा से जाग जाएगा सोया भाग्य


Shiv Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: शिवजी की आरती ओम शिव ओंकारा

Related Articles

Related image1
Sawan 2025: कौन-सी 8 चीजें गलती से भी न चढ़ाएं शिवजी की पूजा में? जानें कारण भी
Related image2
Mangala Gauri Vrat 2025: कब करें सावन 2025 का पहला मंगला गौरी व्रत? जानें डेट, पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त
39
कटासराज मंदिर, पाकिस्तान
Image Credit : Getty

कटासराज मंदिर, पाकिस्तान

विभाजन से पहले पाकिस्तान भी भारत का ही अंग था। यहां भी अनेक प्राचीन शिव मंदिर देखने को मिलते हैं पर इनमें से सबसे प्रमुख है कटासराज मंदिर। ये पंजाब के चकवाल जिले में है। मान्यता है कि ये मंदिर पांडवकालीन है यानी लगभग 5 हजार साल पुराना। इस मंदिर का पुनर्निर्माण छठी शताब्दी मध्य करवाया गया था। यहां पास ही एक झील है, जिसके बारे में कहा जाता है कि ये शिवजी के आंसुओं से बनी है।

49
पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल
Image Credit : Getty

पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल

नेपाल भी कभी भारत का ही अंग हुआ करता था। यहां सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं। नेपाल में बागमती नदी के तट पर काठमांडू नाम का शहर है, यहीं पर स्थापित है पशुपतिनाथ मंदिर। ये भी यूनेस्को की विश्व हेरिटेज में शामिल है। वर्तमान में जो मंदिर यहां दिखाई देता है, उसका निर्माण 11वीं सदी में किया गया है। नेपाल के पशुपतिनाथ और भारत के केदारनाथ मंदिर का खास संबंध बताया जाता है।

59
प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशिया
Image Credit : Getty

प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशिया

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, लेकिन यहां की संकृति पर आज भी हिंदु धर्म की झलक देखने को मिलती है। यहां जावा नाम के एक द्वीप पर भगवान शिव का प्राचीन मंदिर स्थित है। इसे प्रम्बानन शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है। इतिहासकारों के अनुसार ये मंदिर 10वीं शताब्दी में बनाया गया था। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया है।

69
रामलिंगेश्वर मंदिर, मलेशिया
Image Credit : Getty

रामलिंगेश्वर मंदिर, मलेशिया

मलेशिया की राजधानी क्वालालमपूर में भगवान शिव का एक प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे रामलिंगेश्वर, अरुलमिगु श्री रामलिंगेश्वर और शिवन मंदिर बंगसर के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण 1896 में हुआ बताया जाता है। 2012 से एक ट्रस्ट द्वारा मंदिर की देखभाल की जा रही है। ये मलेशिया में हिंदुओं का सबसे बड़ा मंदिर हैं, जहां रोज हजार भक्त आते हैं।

79
सागर शिव मंदिर, मॉरिशस
Image Credit : Getty

सागर शिव मंदिर, मॉरिशस

मॉरीशस गोयावे दे चाइन द्वीप पर एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है। इसे सागर शिव मंदिर कहा जाता है। यहां का मुख्य आकर्षण भगवान शिव की 108 फीट ऊँची कांसे से बनी प्रतिमा है, जिसे मंगल महादेव के नाम से जाना जाता है। 1970 में इस मंदिर को बनाने का काम शुरू हुआ था, 37 साल बाद यानी 2007 में इसका निर्माण पूरा हुआ।

89
ऑकलैंड शिव मंदिर, न्यूजीलैंड
Image Credit : shivmandir.co.nz

ऑकलैंड शिव मंदिर, न्यूजीलैंड

आपको जाकर आश्चर्य होगा कि भारत के पड़ोसी देशों के अलावा न्यूजीलैंड में भी भगवान शिव का एक विशाल मंदिर है, इसे ऑकलैंड शिव मंदिर कहा जाता है क्योंकि ऑकलैंड शहर में स्थित है। ये मंदिर ज्यादा पुराना नहीं है। 1998 में इस मंदिर की आधारशिला रखी गई थी और 2004 में इसका निर्माण पूरा हुआ।

99
शिवा हिन्दू मंदिर, नीदरलैंड
Image Credit : shivatemple.nl

शिवा हिन्दू मंदिर, नीदरलैंड

नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है, जिसे शिवा हिन्दू मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर का निर्माण साल 2011 में किया गया है। लगभग 4 हजार वर्ग फीट में फैला ये मंदिर काफी विशाल है। मंदिर में भगवान शिव के साथ श्रीगणेश और देवी की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। ये मंदिर रोज सुबह 7:00 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहता है।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सावन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
Related Stories
Recommended image1
Sawan 2025: कौन-सी 8 चीजें गलती से भी न चढ़ाएं शिवजी की पूजा में? जानें कारण भी
Recommended image2
Mangala Gauri Vrat 2025: कब करें सावन 2025 का पहला मंगला गौरी व्रत? जानें डेट, पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved