Shardiya Navratri 2025: इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान यदि राशि अनुसार खास उपाय किए जाएं तो हर तरह की परेशानी से बचा जा सकता है और देवी की कृपा भी बनी रहती है।

Shardiya Navratri Rashi Anusar Upay: वैसे तो देवी को प्रसन्न करने के साल में अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन इन सभी में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस नवरात्रि में भक्त अलग-अलग तरीकों से माता को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इन 9 दिनों में अगर राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं और माता की कृपा भी हम पर बनी रहती है। आगे जानिए शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार कौन-से उपाय करें…

ये भी पढ़ें-
51 शक्तिपीठों में से एक है ये मंदिर, यहां होती है बिना सिर वाली देवी की पूजा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग देवी को लाल चुनरी, लाल चूड़ी आदि चीजें अर्पित करें और साथ ही लाल फल जैसे अनार या सेवफल का भोग लगाएं। इस उपाय से इन हर देवी की कृपा बनी रहेगी और परेशानियां कम होंगी।

ये भी पढ़ें-
Unique Temple: इस देवी मंदिर में बिना खूब बहाए दी जाती है बकरे की बलि!

वृषभ राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि का स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग नवरात्रि में देवी को चमकीले वस्त्र अर्पित करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। साथ ही ड्राय फ्रूट से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग हरे फल या पिस्ता से बनी मिठाई का भोग देवी को लगाएं। साथ ही हरे रंग की पूजन सामग्री जैसे चुनरी, चूड़ी आदि देवी को अर्पित करें। इससे इनके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ये लोग दूध से बनी मिठाई का भोग देवी को लगाएं। साथ ही किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में चावल का दान करें। सुहागिन महिला को घर बुलाकर भोजन करवाएं। इससे इनकी परेशानियां कम हो सकती हैं।

सिंह राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग देवी के किसी मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं और केसर मिश्रित मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय से धन लाभ के योग बन सकते हैं और मानसिक तनाव कम होगा।

कन्या राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग नवरात्रि में जरूरतमंद बच्चियों को पढ़ने-लिखने की सामग्री जैसे पेन-पेंसिल और कॉपी आदि चीजें दिलवाएं। साथ ही गायत्री मंत्र का जाप भी करें।

तुला राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग देवी को सफेद फूलों की माला पहनाएं और मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं। संभव हो तो मंदिर में दूध का दान करें। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग देवी को गुड़ या इससे बनी मिठाई जैसे गजक या रेवड़ी का भोग लगाएं। साथ ही कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल, कपड़ें आदि का दान करें।

धनु राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग देवी को पीले वस्त्र और फूल अर्पित करें। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करें। इस उपाय से इनके जीवन में चल रही परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी।

मकर राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग मां काली की पूजा करें और नवरात्रि में रोज दुर्गा चालीसा का पाठ करें। देवी को चॉकलेट बर्फी का भोग लगाएं। इस उपाय से इनकी मनोकामनाएं पूरी होने के योग बन सकते हैं।

कुंभ राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग नवरात्रि में रोज देवी कवच का पाठ करें और मूंगफली से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनकी टेंशन कम होगी और हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि के लिए नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इस राशि के लोग नवरात्रि में महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ करें या सुनें। साथ ही केसर मिश्रित खीर का भोग देवी को लगाएं। इससे इनके दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।