MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Chandra Grahan 2025 End Time: कितने बजे समाप्त होगा ग्रहण? जानिए उसके बाद क्या करें

Chandra Grahan 2025 End Time: कितने बजे समाप्त होगा ग्रहण? जानिए उसके बाद क्या करें

Chandra Grahan 2025 Kab Khatam Hoga: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर रात 9:57 बजे से शुरू होकर 1:26 बजे समाप्त होगा। जानें इसके बाद क्या करें और क्या न करें। 

2 Min read
Bimla Kumari
Published : Sep 07 2025, 09:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण?
Image Credit : Gemini

कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण?

साल का आखिरी और पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को है। ग्रहण रात 9:57 बजे शुरू होगा और ग्रहण 1:26 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का विशेष धार्मिक महत्व होता है। ऐसे में ग्रहण काल ​​में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान और ग्रहण के बाद क्या करें और क्या नहीं।

25
चंद्र ग्रहण के दौरान और बाद में क्या करना चाहिए?
Image Credit : Getty

चंद्र ग्रहण के दौरान और बाद में क्या करना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब चंद्र ग्रहण शुरू हो, उस समय स्नान, दान, जप, तप, पूजा, हवन, कोई भी शुभ कार्य आदि नहीं करना चाहिए। ग्रहण शुरू होने से पहले अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, जल, चावल आदि एकत्रित करके संकल्प लें। इसके बाद, जब ग्रहण समाप्त हो जाए, तो 8 सितंबर को सुबह स्नान करके ये सभी वस्तुएं किसी ब्राह्मण को दान कर दें और उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें। इसके अलावा, ग्रहण समाप्त होने पर किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।

35
गर्भवती महिलाएं और बच्चे भोजन और दवा ले सकती हैं
Image Credit : Gemini

गर्भवती महिलाएं और बच्चे भोजन और दवा ले सकती हैं

धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि संतान प्राप्ति के लिए सूर्य संक्रांति और सूर्य व चंद्र ग्रहण के दौरान रात्रि में स्नान करना चाहिए। सूतक और ग्रहण काल ​​के दौरान मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए, अनावश्यक खाना-पीना, सोना, नाखून काटना आदि वर्जित है। हालांकि, वृद्ध, बीमार और छोटे बच्चे तथा गर्भवती महिलाएं भोजन या दवा आदि ले सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल ​​में सब्ज़ियां काटने, पापड़ पकाने आदि से बचना चाहिए और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करते रहना चाहिए।

45
 ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें?
Image Credit : unsplash

ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें?

ग्रहण में सपर्श के समय, अर्थात ग्रहण प्रारंभ होने पर, भगवान के मंत्रों का जाप करें और अगले दिन ग्रहण समाप्त होने पर पूजा पाठ करें तथा अन्न व धन दान करें। साथ ही, ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें और घर के मंदिर की अच्छी तरह सफाई करने के बाद ही पूजा करें।

55
साल 2026 में कब लगेगा ग्रहण
Image Credit : unsplash

साल 2026 में कब लगेगा ग्रहण

साल 2026 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें से पहला मार्च में और दूसरा अगस्त में लगेगा। इनमें से एक आंशिक और दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इन दोनों की विशेषता और भारत में इनके दिखाई देने या न दिखाई देने की स्थिति अलग-अलग होगी।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
चंद्र ग्रहण

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved