MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Holi 2023: होली पर कहीं निकालते हैं शाही जुलूस तो कहीं करते हैं शक्ति प्रदर्शन, जानें देश में कहां, कैसे मनाते हैं ये पर्व?

Holi 2023: होली पर कहीं निकालते हैं शाही जुलूस तो कहीं करते हैं शक्ति प्रदर्शन, जानें देश में कहां, कैसे मनाते हैं ये पर्व?

Traditions Of Holi: होली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। ये पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। स्थानों के अनुसार, इसकी परंपराओं में विविधताएं भी देखने को मिलती हैं। कई स्थानों पर होली का एक अलग ही रूप होता है। 

4 Min read
Manish Meharele
Published : Mar 08 2023, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
ये हैं होली की खास परंपराएं...
Image Credit : Getty

ये हैं होली की खास परंपराएं...

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पहले दिन धुरेड़ी पर्व मनाया जाता है, जिसे होली भी कहते हैं। ये हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दौरान लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। (Traditions Of Holi) इस बार होली पर्व 8 मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा। होली (Holi 2023) एक ऐसा उत्सव है जो देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न परंपराओं के साथ मनाया जाता है। होली की कुछ ऐसी ही अनूठी परंपराओं के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं…
 

28
बरसाना की लट्ठमार होली (Lathmar Holi of Barsana)
Image Credit : Getty

बरसाना की लट्ठमार होली (Lathmar Holi of Barsana)

वैसे तो होली रंग-गुलाल का त्योहार है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बरसाना में इस दिन लट्ठ चलाए जाते हैं। इसे लट्ठमार होली कहा जाता है। ये होली देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी प्रसिद्ध है। लट्ठमार होली में महिलाएं डंडों से पुरुषों को पीटती हैं और पुरुष ढाल से खुद को बचाते हुए महिलाएं को रंग लगाते हैं। ये सब हंसी-खुशी के माहौल में होता है। इस परंपरा को भगवान श्रीकृष्ण और राधा से जोड़कर देखा जाता है।

38
आंध्र प्रदेश में मेदुरु होली (Meduru Holi in Andhra Pradesh)
Image Credit : google

आंध्र प्रदेश में मेदुरु होली (Meduru Holi in Andhra Pradesh)

दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश में होली का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है, इसे 'मेदुरु होली' कहते हैं। इस दिन यहां के लोग परंपरागत रूप से जुलूस निकालते हैं और संगीत की धून पर नाचते हुए एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति गीत विशेष रूप से बजाए जाते हैं। ये यहां की एक परंपरा है।
 

48
उत्तराखंड में कुमाऊंनी होली (Kumaoni Holi in Uttarakhand)
Image Credit : google

उत्तराखंड में कुमाऊंनी होली (Kumaoni Holi in Uttarakhand)

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र होली के मौके पर संगीत की महफिलें सजती हैं। इन महफिलों में फागुन और होली के गीत गाए जाते हैं। इसे गीत बैठकी कहा जाता है। यहां की लोक परंपरा के अनुसार, होली पर गुलाल का टीका लगाया जाता और खड़ी होली गायन के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत के सुर भी छेड़े जाते हैं। उत्तराखंड की ये परंपरा अपने आप में अनूठी है।

58
उदयपुर की शाही होली (royal holi of Udaipur)
Image Credit : Getty

उदयपुर की शाही होली (royal holi of Udaipur)

उदयपुर राजा-रजवाड़ों का शहर है। यहां होली के मौके पर भी कई शाही परंपराएं देखने को मिलती हैं। उदयपुर में सबसे पहले शाही परिवार, जिनका कभी यहां राज हुआ करता था, होली मनाता है। इस मौके पर होलिका दहन के दूसरे दिन शाही बैंड के साथ एक भव्य जुलूस निकाला जाता है जिसमें शाही झलक देखने को मिलती है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।
 

68
गोवा का शिमगोत्सव (Shimgottsav of Goa)
Image Credit : google

गोवा का शिमगोत्सव (Shimgottsav of Goa)

गोवा में भी होली का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस मौके पर एक खास कार्निवल यानी जुलूस निकाला जाता है। गोवा एक तटीय राज्य है जहाँ मछली पकड़ना आय का मुख्य स्रोत है। इसलिए, होली के मौके पर मछुआरों की नावों को पौराणिक और धार्मिक विषयों के साथ रंगीन ढंग से सजाया जाता है। रंगों के साथ खेलने के अलावा यह पर्व पारंपरिक लोक गीतों और नृत्य के साथ मनाने की पंरपरा है।

78
बंगाल में ऐसे मनाते हैं होली (Dol Jatra of Bengal)
Image Credit : Getty

बंगाल में ऐसे मनाते हैं होली (Dol Jatra of Bengal)

बंगाल भी होली के त्योहार से अछूता नहीं है। यहां होली के मौके पर रंग-गुलाल तो लगाया ही जाता है, साथ ही धार्मिक जुलूस भी निकालते हैं जिसे दोल जात्रा या दोल उत्सव कहते हैं। इस मौके पर महिलाएं सामूहिक रूप से पारंपरिक वस्त्र पहनकर शंख बजाते हुए चलती हैं और भगवान श्रीकृष्ण व राधा की भक्ति गीत भी गाती हैं।
 

88
पंजाब में होला मोहल्ला (Hola Mohalla in Punjab)
Image Credit : Getty

पंजाब में होला मोहल्ला (Hola Mohalla in Punjab)

पंजाब में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ-साथ शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी मनाया जाता है। इसे होला मोहल्ला कहा जाता है। सिक्खों के पवित्र धर्मस्थान श्री आनन्दपुर साहिब में ये उत्सव 6 दिन तक चलता है। इस मौके पर निहंग घोड़ों पर सवार होकर हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं। 


ये भी पढ़ें-

Holi 2023: ये रंग कहेंगे आपके दिल की बात, कौन-सा रंग लगाएं पत्नी, दोस्त या अपनी प्रेमिका को?


Holi 2023: किन 5 ग्रंथों में मिलता है होली का वर्णन, किस पुराण या शास्त्र में इस उत्सव के बारे में क्या कहा गया है?


Holi 2023: कहां प्रकट हुए थे भगवान नृसिंह, कहां मनाई गई थी सबसे पहले होली? 1 नहीं 3 जगहों से जुड़ी हैं ये मान्यता


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved