Vaishakh Maas 2024: इन दिनों वैशाख मास चल रहा है। धर्म ग्रंथों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में कुछ आसान उपाय करने से ग्रहों से संबंधित दोष दूर हो सकते हैं और घर में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

Vaishakh Maas Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू पंचांग के दूसरे महीना का नाम वैशाख है। धर्म ग्रंथों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार वैशाख मास 24 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो 23 मई तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार इस महीने में यदि कुछ आसान उपाय किए जाएं तो ग्रहों से संबंधित दोष दूर हो सकते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्याऊ लगाएं-प्यासे को पानी पिलाएं
धर्म ग्रंथों के अनुसार, वैशाख मास में प्याऊ लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर प्याऊ लगाने की क्षमता न हो तो किसी प्यासे व्यक्ति को पानी भी पिला सकते हैं। इस महीने में भीषण गर्मी होती है, जिससे कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इस स्थिति में प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है।

इन चीजों का दान करें
वैशाख मास में ऐसी चीजों का दान जिससे गर्मी से राहत मिले। इस महीने में जरूरतमंदों को जूते-चप्पलों का दान करना चाहिए, जिससे इन्हें चलने में समस्या न हो और पैरों को आराम मिले। इसके अलावा छाते का दान और पतले कपड़ों का दान भी इस महीने में खास महत्व रखता है। इन सभी चीजों से गर्मी से राहत मिलती है।

ये उपाय भी करें
वैशाख मास में चंदन का दान करना चाहिए, इससे मस्तक पर लगाने से शीतलता बनी रहती है। साथ ही शीतल पेय पदार्थ जैसे- शर्बत आदि लोगों को पिलाएं। इन चीजों के अलावा अंगूर, तरबूज आदि मौसमी फलों का दान भी करें। जरूरतमंदों को मिट्टी का घड़ा दें। इन उपायों से ग्रहों के दोष दूर होते हैं और शुभ फल मिलते हैं।


ये भी पढ़ें-


May 2024 Festival List: मई में अक्षय तृतीया मुख्य त्योहार, नोट करें मोहिनी एकादशी, गंगा सप्तमी और बुद्ध पूर्णिमा की डेट


Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्यों नहीं है विवाह मुहूर्त?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।