Vastu Tips For Home: घर में सुख-शांति लाने के कुछ चीजें ऐसी मौजूद होती हैं, जिन्हें आपको अपने पास रखना चाहिए। उन चीजों से आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। एक चीज का ताल्लुक तो सीधा श्री कृष्ण से है।

Vastu Tips: हर इंसान ये चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि का वास हो। इसके लिए वो तरह-तरह की चीजें और उपाय करता है। कई बार उन चीजों का फायदा उसे नहीं मिल पाता। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती है, जिन्हें घर में रखने से धन की वर्षा होती है। साथ ही मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) का भी वास होता है। एक चीज का तो सीधे श्री कृष्ण से है संबंध। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

नारंगी का पौधा

नारंगी का पौधा घर में रखने से धन की वर्षा होने लगती है। ये पौधा अपनी तरफ धन और खुशियों को खिंचता है। ऐसे में जो लोग धन प्राप्ति की समस्या से गुज रहे हैं वो अपने घर नारंगी का पौधा ला सकते हैं।

क्रिस्टल बॉल

क्रिस्टल बॉल यदि आप अपने घर में लेकर आते हैं तो उसका असर काफी सकारात्मक पड़ता हुआ दिखाई देता है। घर के दरवाजे या फिर खिड़की के ऊपर आप उसे लटका सकते हैं। इससे घर में धन आना शुरू हो जाएगी।

तुलसी का पौधा

इस बात में कोई शक नहीं है कि तुलसी का पौधा किसी भी घर में कितनी जबरदस्त सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। यदि आप धन की इच्छा रखते हैं तो तुलसी का पौधा अपने घर जरूर लेकर आएं। ध्यान रखें कि आपको रोजना उसकी पूजा करना होगी।

बांसुरी

हिंदू धर्म में बांसुरी का ताल्लुक भगवान श्री कृष्ण से है। ऐसे में यदि आप अपने घर में बांसुरी लेकर आते हैं तो आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। घर में चांदी की बांसुरी लाने से व्यापारी और नौकरी में आ रही सारी परेशानियों दूर हो जाती है। वहीं, जिन घरों में बांसुरी होती है वहां पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

शंख

पूजा-पाठ में शंख का अपना खास महत्व है। शंख घर में मौजूद सारे वास्तुदोषों का नाश करता है। जिस घर में शंख मौजूद होता है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी भी वहां पर वास करती हैं।