Vastu Tips for Home in Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ गलत चीज़ें नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं, जिससे आर्थिक तंगी, रुकावटें और परेशानियां बढ़ती हैं। टूटा हुआ शीशा, फटे कपड़े, खराब घड़ियां घर में वास्तु दोष पैदा करते हैं। 

Vastu Dosh Remedies: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार, घर में रखी हर वस्तु और उसकी दिशा में एक पावर होती है जिसका प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। पॉजिटिव एनर्जी घर में सुख-समृद्धि लाती है जबकि नेगेटिव एनर्जी जीवन में कई तरह की परेशानियां लाती है। घर में कई ऐसी जगहें और चीज़ें होती हैं जिनका अगर वास्तु के अनुसार पालन न किया जाए तो वास्तु दोष का कारण बनती हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी चीज़ें हैं जिन्हें घर से तुरंत हटा देना चाहिए वरना आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

घर से हटा दें ये चीजें

  • अगर आपके घर में कोई टूटा हुआ शीशा है या उसमें दरार आ गई है, तो उसे तुरंत बदल दें। अगर आपकी खिड़की का शीशा टूटा हुआ है, तो उसे भी हटा दें। टूटा हुआ शीशा घर में नेगेटिव एनर्जी लाता है।
  • अगर आपके घर के मंदिर में देवी-देवताओं की फटी और पुरानी तस्वीरें या टूटी हुई मूर्तियां हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें। ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक नुकसान होता है।
  • अगर घर में कबूतर ने घोंसला बना लिया है, तो उसे तुरंत हटा दें। ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक प्रगति में बाधा आती है।
  • अगर घर में फटे और पुराने कपड़े रखे हैं, तो उन्हें हटा दें क्योंकि ये शुक्र ग्रह को ख़राब करते हैं। इससे जीवन में आर्थिक तंगी आती है।
  • घर से फटे और पुराने जूते-चप्पल तुरंत हटा दें क्योंकि इन्हें घर में रखने से व्यक्ति को कई तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ता है और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
  • अगर घर में महाभारत युद्ध के चित्र, नटराज की मूर्ति, ताजमहल, डूबती नाव, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र, कब्र और कांटेदार पौधे हों, तो उन्हें हटा दें। इससे नकारात्मक भावनाएं विकसित होती हैं, जिससे जीवन में अच्छी घटनाएं घटित होना बंद हो जाती हैं।

ये भी पढे़ं- Jitiya Vrat: बच्चों की सेहत, सुरक्षा और सफलता के लिए आजमाएं ये टोटके, असर दिखेगा तुरंत!

  • अगर घर में घड़ी बंद हो गई हो या खराब हो गई हो, तो उसे घर में न रखें। इससे काम में कई तरह की बाधाएं आती हैं।
  • अगर घर में कोई बिजली का सामान जैसे खराब चार्जर, केबल, बल्ब आदि पड़े हों, तो उन्हें तुरंत हटा दें। क्योंकि खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाते हैं, जिससे
  • अगर घर में खराब ताले हों, तो इन खराब तालों को तुरंत हटा दें। क्योंकि टूटे हुए ताले की तरह ही व्यक्ति की तरक्की भी रुक जाती है।
  • घर में ऐसे पौधे न लगाएं जो कांटेदार हों या जिनसे दूध निकलता हो। ऐसे पौधे धन संबंधी समस्याओं के साथ-साथ अन्य समस्याओं का भी कारण बनते हैं।

ये भी पढ़ें- Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत से पहले क्यों जरूरी है माछ-भात खाना? ये हैं 3 बड़े कारण