Vat Savitri Vrat 2024: धर्म ग्रंथों में ज्येष्ठ मास की अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन वट सावित्री व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। 

Vat Savitri Vrat 2024 Upay: इस बार वट सावित्री व्रत 6 जून, गुरुवार को किया जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन व्रत-पूजा आदि करने से पति की उम्र लंबी होती है और संतान सुख भी मिलता है। यदि कोई महिला ये व्रत न कर पाएं और कुछ आसान उपाय करे तो भी उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और किस्मत के दरवाजे भी खुल सकते हैं। आगे जानें इस दिन कौन-से उपाय करना चाहिए…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वट वृक्ष पर जल चढ़ाएं
वट सावित्री व्रत में वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व। वट वृक्ष के नाम पर ही इस व्रत का नाम रखा गया है। इस दिन वट वृक्ष पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक भी लगाएं। इस छोटे से उपाय से भी आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी व शुभ फल भी मिलेंगे।

शिव-पार्वती की पूजा करें
वट सावित्री व्रत के दिन शिव-पार्वती की पूजा करने से भी आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से ही आपका सौभाग्य भी अखंड रहेगा। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करने से आप हर परेशानी से बचे रह सकते हैं और बुरे दिन टल सकते हैं।

जरूरतमंदों को दान करें
वट सावित्री व्रत के दिन जरूरतमंदों को दान जरूर देना चाहिए। इस दिन यदि कोई भिखारी किसी इच्छा से आपके घर आए तो उसे भोजन, कपड़ा आदि देने से आपके बिगड़े काम भी फिर से बन जाएंगे और आप अपने जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे।

सुहाग की सामग्री भेंट करें
वट सावित्री के दिन कम से कम 5 सुहागिन महिलाओं को सुहाग की सामग्री जैसे लाल चुनरी, लाल चूड़ी, सिंदूर, मेहंदी आदि का दान करें। संभव हो तो ये सभी चीजें गरीब महिलाओं को दान करें, जिससे दान की सार्थकता बनी रहे। सुहाग की सामग्री दान करने से आपका सौभाग्य अखंड बना रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Budhwar Astro Tips: बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें, किन चीजों का दान करें, कैसे कपड़े पहनें?


प्रेमानंद महाराज: सास लोगों से बुराई करे तो बहू को क्या करना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।