28 June 2025 Ka Panchang: 28 जून 2025 को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि का संयोग बन रहा है। ये गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन रहेगा। इस दिन विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। पढ़ें आज का पंचांग। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 28 जून 2025 शनिवार को आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 10 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूरे दिन चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा, साथ ही गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन होने से इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। शनिवार को इस दिन हर्षण, वज्र,मित्र और मानस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे।आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

28 जून को ग्रहों की स्थिति

28 जून, शनिवार को शनि मीन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। यदि ऐसा करना बहुत जरूरी हो तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 09 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा।

28 जून 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:48 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jun 28 8:26 AM
चन्द्रास्त - Jun 28 10:00 PM

28 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

सुबह 07:28 से 09:09 तक
दोपहर 12:03 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:30 से 02:10 तक
दोपहर 03:51 से शाम 05:31 तक

28 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:10 PM – 3:51 PM
कुलिक - 5:48 AM – 7:28 AM
दुर्मुहूर्त - 07:35 AM – 08:28 AM
वर्ज्यम् - 07:22 PM – 08:58 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।