Sawan 2025: हिंदू पंचांग में भी अंग्रेजी कैलेंडर की तरह 12 महीने होते हैं। इनमें सावन भी एक है। सावन को भगवान शिव की भक्ति का महीना कहा जाता है। जानें साल 2025 में कब से शुरू होगा सावन? 

Sawan 2025: हिंदू नववर्ष की शुरूआत चैत्र मास से होती है। हिंदू पंचांग के पांचवें महीने को सावन कहते हैं। धर्म ग्रंथों में सावन मास का विशेष महत्व है। इसे भगवान शिव की भक्ति का महीना कहा जाता है। दरअसल सावन श्रावण शब्द का अपभ्रंश है। श्रावण का अर्थ सुनना यानी इस महीने में भगवान शिव की कथा जरूर सुनना चाहिए। शिव भक्तों का सावन मास का विशेष रूप से इंतजार रहता है। आगे जानिए साल 2025 में कब से शुरू होगा सावन मास और इसमें कितने सोमवार रहेंगे…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब से शुरू होगा सावन 2025?

पंचांग के अनुसार, इस बार सावन मास की शुरूआत 11 जुलाई, शुक्रवार से होगी और इसका समापन 9 अगस्त, शनिवार को होगा। यानी इस बार सावन मास पूरे 30 दिनों का रहेगा। इन 30 दिनों में रोज शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। भक्त अलग-अलग तरीकों से महादेव को खुश करने का प्रयास करेंगे।

कितने सोमवार रहेंगे सावन 2025 में? (Sawan 2025 Somvar Dates)

इस बार सावन 2025 में 4 सोमवार का संयोग बन रहा है। खास बात ये है कि इन 4 में से 3 सोमवार को व्रत-उत्सव का विशेष संयोग बन रहा है, जिसके चलते इन सावन सोमवार का महत्व और भी बढ़ गया है। ये हैं सावन सोमवार 2025 की डेट…
- सावन 2025 का पहला सावन सोमवार 14 जुलाई को रहेगा। इस दिन गणेश चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा।
- दूसरा सावन सोमवार 21 जुलाई, को रहेगा। इस दिन कामिका एकादशी का व्रत किया जाएगा।
- तीसरा सावन सोमवार 28 जुलाई को रहेगा। इस दिन दूर्वा गणपति व्रत जिसे विनायकी चतुर्थी कहते हैं किया जाएगा।
- सावन 2025 का चौथा और अंतिम सोमवार 4 अगस्त को रहेगा। इस दिन कोई विशेष संयोग नहीं बन रहा है।
- सावन मास के अंतिम दिन यानी 9 अगस्त, शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।