Beliefs about Thursday: हिंदू धर्म में अलग-अलग वारों को लेकर कईं मान्यताएं हैं। इन मान्यताओं के पीछे ज्योतिष से जुड़ी बातें हैं। उसी के अनुसार, गुरुवार को घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। 

Beliefs about Thursday: ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का संबंध एक विशेष ग्रह से है जैसे रविवार का संबंध सूर्य से है, सोमवार का संबंध चंद्रमा से है। उसी तरह गुरुवार का संबंध देवगुरु बृहस्पति से है। गुरुवार को कुछ खास काम करने की मनाही है। मान्यता है कि गुरुवार को ये काम करने से बृहस्पति ग्रह अशुभ हो जाता है और इससे जुड़े बुरे परिणाम हमें भुगतने पड़ते हैं। आगे जानिए गुरुवार को कौन-से 5 काम करने से बचना चाहिए…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुरुवार क्यों है खास?

गुरुवार का संबंध देवगुरु बृहस्पति से है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। जिनकी कुंडली में बृहस्पति अशुभ होते हैं, उन्हें गुरुवार को कुछ खास काम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति की स्थिति और खराब हो सकती है जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर भी हो सकता है।

गुरुवार को कौन-से काम न करें और क्यों?

ज्योतिषियों के अनुसार, गुरुवार को भूलकर भी घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए, झाड़ू जरूर लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण का कारक ग्रह गुरु है। गुरुवार को घर में पोछा लगाने से ईशाण कोण की स्थिति निगेटिव हो सकती है, जिसका असर घर में रहने वाले सभी लोगों पर हो सकता है, इसलिए गुरुवार को पोछा लगाने को मना किया जाता है।

महिलाएं बाल न धोएं

गुरुवार से जुड़ी एक अन्य मान्यता ये भी है कि इस दिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। माना जाता है कि गुरुवार को बाल धोने से गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिसका असर हमारे वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए गुरुवार को बाल धोने से मना किया जाता है।

क्षौर कर्म भी न करें गुरुवार को

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो गुरुवार को क्षौर कर्म भी नहीं करना चाहिए यानी बाल नहीं कटवाना चाहिए, शेविंग नहीं बनवानी चाहिए और नाखून भी नहीं काटना चाहिए। इन सभी कामों से गुरु ग्रह कमजोर होता है जिससे हमारे जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।