Weekly Panchang: साल 2026 के पहले महीने जनवरी का अंतिम सप्ताह 26 तारीख से शुरू होगा जो 1 फरवरी तक रहेगा। इस सप्ताह में कईं व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। जानें इस पूरे सप्ताह की व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Weekly Panchang January 2026: जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में कईं व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त का संयोग बन रहा है। जिसके चलते ये सप्ताह बहुत ही खास रहेगा। इस सप्ताह के अंतिम दिन यानी रविवार फरवरी महीने के अंतर्गत रहेगा यानी इस दिन 1 फरवरी रहेगी। पंचांग के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह कईं प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे और शुभ मुहूर्त भी रहेंगे। आगे जानिए इस पूरे सप्ताह के व्रत-त्योहारों और शुभ मुहूर्त की जानकारी…

ये भी पढ़ें-
Gupt Navratri Upay: 26 या 27 जनवरी को करें ये 5 उपाय, बचे रहेंगे दुर्भाग्य से

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 जनवरी 2026 का पंचांग

इस दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। ये गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन रहेगा। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। साथ ही इस दिन भीष्म अष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन सुबह कुछ देर के लिए सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि? नोट करें सही डेट

27 जनवरी 2026 का पंचांग

इस दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। ये गुप्त नवरात्रि का नौवां और अंतिम दिन रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। महानंद नवमी का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। मंगलवार को शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थसिद्धि जैसे शुभ योग भी बनेंगे।

28 जनवरी 2026 का पंचांग

इस दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इस दिन कोई भी व्रत-त्योहार नहीं मनाया जाएगा।

29 जनवरी 2026 का पंचांग

इस दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी, जिसे जया, अजा और भीष्म एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन जनवरी मास का दूसरा एकादशी व्रत किया जाएगा। इस दिन ब्रह्म, इंद्र, सिद्धि, शुभ और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे।

30 जनवरी 2026 का पंचांग

इस दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी, जिसे तिल द्वादशी और भीष्म द्वादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन ही शुक्र प्रदोष का व्रत भी किया जाएगा। कुछ स्थानों पर इस दिन विश्वकर्मा जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा।

31 जनवरी 2026 का पंचांग

इस दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन प्रिती, छत्र, मित्र, सर्वार्थसिद्धि और रवि नाम के 5 शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इस दिन का महत्व बढ़ जाएगा।

1 फरवरी 2026 का पंचांग

इस दिन माघ मास की पूर्णिमा का संयोग बन रहा है। ये माघ मास का अंतिम दिन रहेगा। प्रयागराज में चल रहा माघ मेला भी इस दिन समाप्त हो जाएगा। संत रविदास की जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी। इस दिन प्रीति, आयुष्मान, श्रीवत्स, रवि पुष्य और सर्वार्थसिद्धि नाम के शुभ योग रहेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।