PM Kisan 2000 Rupees Transfer Date: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। 19 नवंबर 2025 को किसानों के खाते में 2,000 रुपए ट्रांसफर होंगे। जानिए खाते में पैसे आने से पहले किसानों को क्या अपडेट करना जरूरी है।

PM Kisan Yojana 21st Installment Date: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी आ गई है। PM Kisan Samman Nidhi की 21वीं किस्त अब जल्द ही जारी होने वाली है। सरकार ने इसकी तारीख का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2025 को हर लाभार्थी किसान के खाते में 2,000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। कई महीनों से किसानों को इस किस्त का इंतजार था और अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक PM Kisan Samman Nidhi अकाउंट पर जानकारी दी है। साथ ही, किसानों को जरूरी कदम उठाने और अपनी जरूरी डिटेल अपडेट करने की सलाह भी दी गई है। जानिए कौन सी डिटेल्स कहां-कैसे अपडेट करें और पीएम किसान लाभार्थी लिस्ट कैसे चेक करें।

PM Kisan Yojana 21वीं किस्त कब और कैसे आएगी?

सरकारी पोस्ट के अनुसार PM Kisan Yojana 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को आएगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन और जानकारी अपडेट कर लें।

ये भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना का नया फॉर्म कब आयेगा? जानिए 2025 में कैसे मिलेंगे 2500 रु मंथली

पीएम किसान लाभार्थी लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी जानकारी सही है या आप 21वीं किस्त के लिए पात्र हैं या नहीं, तो ऑनलाइन लिस्ट चेक करें। इसे चेक करना आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

  • आधिकारिक PM Kisan पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Farmers Corner' ऑप्शन क्लिक करें।
  • वहां 'Beneficiary List' लिंक चुनें।
  • अपनी जानकारी दर्ज करें: राज्य, जिला, उपजिला, ब्लॉक और गांव।
  • कैप्चा कोड डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपके स्क्रीन पर ऑनलाइन लाभार्थी लिस्ट आ जाएगी।

21वीं किस्त आने से पहले ये जानकारी अपडेट कर लें किसान

21वीं किस्त के पैसे सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होंगे। अगर किसी किसान की जानकारी पोर्टल में नहीं है, तो तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन और डिटेल अपडेट कर लें। सरकार ने किसानों से कहा है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और अकाउंट पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें- PM Kusum Yojana 2025: क्या किसानों को सोलर पंप लगाने पर सरकार देती है 90% सब्सिडी? जानिए योग्यता