Atal Ji के नाम पर शुरू हुईं 7 योजनाएं बदल रही आम आदमी की जिंदगी
Schemes Named after Atal Bihari Vajpayee: अटल बिहारी वाजपेयी जयंती 2025 पर जानिए उनके नाम पर चल रही प्रमुख सरकारी योजनाओं के बारे में, जो आज भी करोड़ों लोगों को लाभ दे रही हैं।
14

Image Credit : Getty
अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर चल रही हैं कई सरकारी योजनाएं
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि कवि, विचारक और दूरदर्शी नेता भी थे। उनके विचारों और नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने उनके नाम पर कई जनकल्याणकारी योजनाएं और संस्थान शुरू किए, जो आज भी आम लोगों की जिंदगी को बेहतर बना रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी जयंती 2025 पर जानिए ऐसी 7 योजनाओं के बारे में।
24
Image Credit : Getty
अटल जी के नाम पर केंद्र सरकार की योजनाएं
- अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana- APY): असंगठित क्षेत्र के लोगों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन देने की योजना।
- अटल मिशन फॉर रीजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT): शहरों में पेयजल, सीवरेज, हरित क्षेत्र और बुनियादी शहरी सुविधाओं के विकास के लिए।
- अटल इनोवेशन मिशन (AIM): देश में इनोवेशन और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए।
- अटल भूजल योजना (Atal Bhujal Yojana): भूजल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन के लिए।
- अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना: ईएसआईसी से जुड़े कर्मचारियों को बेरोजगारी की स्थिति में आर्थिक सहायता।
34
Image Credit : Getty
अटल जी के नाम पर राज्य सरकारों की प्रमुख योजनाएं
- अटल आवास योजना (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि): गरीब और जरूरतमंद लोगों को आवास सुविधा देने के लिए।
- अटल आयुष्मान योजना (कुछ राज्यों में): स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाएं।
44
Image Credit : Getty
अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट भी
- अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, भोपाल (मध्य प्रदेश): हिंदी माध्यम में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए।
- अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट का आधिकारिक नाम।
- अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर / स्मारक, विभिन्न राज्यों में उनके नाम पर संस्थान व स्मृति स्थल।
केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाएं, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया समझें। नागरिक कल्याण, किसान सहायता, डिजिटल सेवाएं और हेल्थ स्कीम्स की हर अपडेट के लिए Sarkari Yojana सेक्शन पढ़ें — लाभकारी योजनाओं की सही जानकारी अब आसान भाषा में।
Latest Videos

