श्रति ने हाल में तेलुगू कार्यक्रम 'फीट अप विद द स्टार्स तेलुगू' में शिरकत की थी। जहां उन्होंने निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की।

मुंबई. एक्ट्रेस श्रुति हासन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से ही एक सच्चे प्यार की तलाश रही है। एक्ट्रेस की ये बात सभी को चौंका देने वाली थी। दरअसल, श्रति ने हाल में तेलुगू कार्यक्रम 'फीट अप विद द स्टार्स तेलुगू' में शिरकत की थी। जहां उन्होंने निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की। बता दें, एक्ट्रेस का 6 महीने पहले अप्रैल महीने में ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था, जिसके बाद वो टूट-सी गई थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्रुति ने इन सवालों के दिए जवाब 

कार्यक्रम 'फीट अप विद द स्टार्स तेलुगू' के सेट पर श्रुति से पूछा गया कि वे कई लोगों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नहीं केवल एक। इसके बाद जब शो के होस्ट ने कहा कि सभी के रिलेशनशिप होते हैं और दिल भी टूटता है, लेकिन करियर की शुरुआत में प्यार और रिलेशन के बारे में उनके क्या विचार थे? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वो एकदम कूल टाइप थीं। वो मासूम थीं हर कोई उन पर शासन चलाता था। वो बहुत इमोशनल हैं इसलिए सब हावी हो पाते थे। हालांकि, ये सभी उनके लिए काफी अच्छा अनुभव है। 

यह सीखने का सबसे अच्छा एक्सपीरियंस था: श्रुति 

श्रुति ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि आज भी इसका कोई फॉर्मूला नहीं है। अच्छे लोग अच्छे वक्त पर अच्छे रहते हैं और वक्त के साथ यही लोग बुरे भी हो जाते हैं, लेकिन श्रुति को इस बात का कोई दुख नहीं है। उनके लिए यह एक अच्छा अनुभव रहा। इससे उन्होंने काफी कुछ सीखा और यह सीखने का एक अच्छा एक्सपीरियंस था, लेकिन श्रुति को हमेशा से एक अच्छे और सच्चे प्यार की तलाश रही है। एक्ट्रेस ने ऐलान किया कि ये खुशी की बात है कि उन्हें इस एक चीज का हमेशा से ही इंतजार रहा है। इसके अलावा श्रुति ने अपने दिल पर राज करने वाले राजा की खूबियां भी बताई कि वो ईमानदार, सेंस ऑफ ह्यूमर, साफ, बदबूदार नहीं वाला होना चाहिए।