भारती के पिता ने दामाद मधु प्रकाश पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद हैदराबाद में पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मधु प्रकाश ने फिल्म बाहुबली में सेना के एक सिपाही का किरदार निभाया था। मधु टीवी स्टार भी हैं और फिलहाल तमिल टीवी सीरियल में काम कर रहे हैं। मधु और भारती की शादी 2015 में हुई थी।

हैदराबाद। फिल्म 'बाहुबली' में कैरेक्टर आर्टिस्ट रहे मधु प्रकाश की पत्नी भारती ने मंगलवार को अपने घर में सुसाइड कर लिया था। हालांकि अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, भारती के पिता ने दामाद मधु प्रकाश पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद हैदराबाद में पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। एक पॉपुलर अखबार ने अपनी रिपोर्ट में रायदुर्गम थाने के इंस्पेक्टर के हवाले से बताया है कि भारती के पिता ने बेटी की मौत के मामले में एक नया खुलासा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिकायत में भारती के पिता ने कहा है कि एक्टर मधु प्रकाश उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इसके साथ ही वो आए दिन उनकी बेटी से मारपीट करता था। इन सभी चीजों से तंग आकर ही भारती ने सुसाइड जैसा आत्मघाती कदम उठाया। मधु के खिलाफ सेक्शन 304B के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी एक्टर मधु प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। 

पहले आई थी कपल के बीच मनमुटाव की खबर...
पहले खबरें थी कि भारती पति मधु प्रकाश के काम की वजह से खुश नहीं थीं। भारती को लगता था कि मधु का अपनी को-स्टार्स के साथ अफेयर चल रहा है और यही वजह है कि वो देर रात तक शूटिंग करते थे। कई बार इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। मंगलवार को भारती ने मधु को फोन कर कहा था कि वो जल्दी घर लौट आए वरन वो अपनी जान दे देगी। हालांकि मधु प्रकाश ने पत्नी की सुसाइड की धमकी को नजरअंदाज कर दिया। बाद में जब वो घर पहुंचे तो उन्हें भारती की लाश पंखे से लटकी हुई मिली।

कौन हैं मधु प्रकाश...
मधु प्रकाश ने फिल्म बाहुबली में सेना के एक सिपाही का किरदार निभाया था। मधु टीवी स्टार भी हैं और फिलहाल तमिल टीवी सीरियल में काम कर रहे हैं। मधु और भारती की शादी 2015 में हुई थी। भारती एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थीं। मधु प्रकाश और भारती की शादी साल 2015 में हुई थी। वह अपने सास-ससुर और पति के साथ हैदराबाद में स्थित पंचवटी कॉलोनी में रहती थी।