'बाहुबली' स्टार अनुष्का शेट्टी और प्रभास अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। अनुष्का शेट्री और प्रभास दोनों ही साउथ फिल्मों में करीब 15 साल का वक्त साथ बिता चुके हैं।

मुंबई. 'बाहुबली' स्टार अनुष्का शेट्टी और प्रभास अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। अनुष्का शेट्री और प्रभास दोनों ही साउथ फिल्मों में करीब 15 साल का वक्त साथ बिता चुके हैं। इस जोड़ी ने साथ में कई फिल्में भी की है। इनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी तो देखते ही बनती हैं। लोग इन्हें साथ में रील और रियल लाइफ में काफी पसंद भी करते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात

अनुष्का शेट्टी और प्रभास कई मौकों पर अपने रिलेशनशिप की खबरों का खंडन भी कर चुके हैं, लेकिन खबरें हैं कि रुकने का नाम ही नहीं लेती हैं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अफेयर की खबरों पर जवाब दिया है कि वो प्रभास को बीते 15 सालों से जानती हैं और वो उनके सुबह 3 बजे वाले दोस्त हैं। अनुष्का कहती हैं कि अक्सर उनकी और प्रभास के लिंकअप की खबरें सामने आती है। क्योंकि वो दोनों ऑन स्क्रीन बहुत अच्छी जोड़ी के तौर पर दिखते हैं और ये दोनों ही शादीशुदा नहीं है। एक्ट्रेस कहती हैं कि अगर दोनों के बीच कुछ भी होता तो वो जरूर इस बारे में सबको बता देते। क्योंकि उनका मानना है कि वे दोनों ही ऐसे इंसान हैं जो अपनी भावनओं को छुपा नहीं पाते हैं।

बहरहाल, कहा जाता है कि 'बाहुबली' शूटिंग के दौरान प्रभास ने अनुष्का शेट्टी की शादी तुड़वा दी थी। क्योंकि, वो नहीं चाहते थे कि इसकी शूटिंग में किसी भी तरह की कोई बाधा आए। 

तलाकशुदा शख्स के साथ थे अनुष्का की शादी के चर्चे 

अभी हाल ही में अनुष्का शेट्टी की शादी को लेकर भी खबरें आई थीं कि वो तलाकशुदा निर्देशक प्रकाश कोवेलामुडी के साथ शादी करने वाली हैं। हालांकि, इन खबरों को लेकर एक्ट्रेस कई बार नाराजगी जता चुकी हैं। अनुष्का की पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर बीते कुछ दिनों से लगातार कोई ना कोई खबरें आ रही हैं।