तमिल फिल्म एक्ट्रेस याशिका आनंद (Yashika Aannand) एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं। रोड एक्सीडेंट मे याशिका की दोस्त वल्लिचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण हादसा तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ। बताया जा रहा है कि याशिका अपने दोस्तों के साथ महाबलीपुरम से चेन्नई लौट रही थीं। 

मुंबई/चेन्नई। तमिल फिल्म एक्ट्रेस याशिका आनंद (Yashika Aannand) एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं। रोड एक्सीडेंट मे याशिका की दोस्त वल्लिचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण हादसा तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ। बताया जा रहा है कि याशिका अपने दोस्तों के साथ महाबलीपुरम से चेन्नई लौट रही थीं। चेन्नई के बाहरी इलाके में उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। कार में कुल 4 लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार में सवार चारों लोग शराब के नशे में थे। तेज रफ्तार होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक एक ओवरस्पीड एसयूवी ईसीआर रोड पर जा रही थी। कार ने सेंटर मीडियन को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। एक्सीडेंट में कार भी पूरी तरह डैमेज हो गई है।