कन्नड़ भाषा के टीवी सीरियल्स में काम करने वाली एक्ट्रेस चंदना ने जहर पीकर लाइव वीडियो रिकॉर्ड करते हुए सुसाइड कर लिया है। चंदना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा कि उनके ब्वॉयफ्रेंड दिनेश ने उन्हें धोखा दिया है।

मुंबई. कन्नड़ भाषा के टीवी सीरियल्स में काम करने वाली एक्ट्रेस चंदना ने जहर पीकर लाइव वीडियो रिकॉर्ड करते हुए सुसाइड कर लिया है। चंदना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा कि उनके ब्वॉयफ्रेंड दिनेश ने उन्हें धोखा दिया है। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक और आर्थिक शोषण किया है। चंदना ने महज 29 साल की उम्र में मौत को गले से लगा लिया है। एक्ट्रेस ने 28 मई को आत्महत्या की थी, लेकिन इसकी खबर सोमवार 1 जून को सामने आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 सालों से रिलेशनशिप में थी एक्ट्रेस 

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि चंदना और दिनेश के बीच पिछले 5 सालों से अफेयर था। उन्होंने दिनेश को उनकी आत्महत्या का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उनके ब्वॉयफ्रेंड ने पैसे उधार लिए थे और कई महीनों से उन्हें नजरअंदाज कर रहा था। दिनेश पर यह भी आरोप है कि उसके अन्य लड़कियों से भी संबंध थे। चंदना ने आरोप लगाया है कि दिनेश ने शादी का झांसा देकर उन्हें प्रेगनेंट कर दिया था और उनसे 5 लाख रुपए भी उधार लिए थे। बाद में दिनेश ने शादी करने से इनकार कर दिया था।

परिवारवालों को भी थी रिलेशनशिप की जानकारी 

चंदना की फैमिली को दिनेश के साथ उनके संबंधों की जानकारी थी। चंदना ने आरोप लगाया कि जब शादी की बात करने उनका परिवार दिनेश के घर गया तो उन्हें वहां काफी बेइज्जत किया गया और कहा गया कि दिनेश की शादी चंदना से नहीं बल्कि किसी और लड़की से होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश ही चंदना को हॉस्पिटल लेकर गया था लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद दिनेश हॉस्पिटल से भाग गया। पुलिस ने दिनेश और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।