कन्नड़ फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर राजन-नागेन्द्र (Rajan Nagendra) की जोड़ी के राजन का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। राजन ने रविवार शाम बेंगलुरु स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। करीब 20 साल पहले राजन ने अपने छोटे भाई नागेन्द्र को खो दिया था।

मुंबई/बेंगलुरू। कन्नड़ फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर राजन-नागेन्द्र (Rajan Nagendra) की जोड़ी के राजन का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। राजन ने रविवार शाम बेंगलुरु स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। करीब 20 साल पहले राजन ने अपने छोटे भाई नागेन्द्र को खो दिया था। इस जोड़ी को कन्नड़ फिल्मों का कल्याणजी-आनंदजी कहा जाता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स के म़ुताबिक, राजन के बेटे आर अनंत कुमार ने बताया, वे बिल्कुल हेल्दी थे और ऑनलाइन म्यूजिक क्लास ले रहे थे। पिछले दो दिन से उन्हें अपच की शिकायत थी। रविवार रात 11 बजे घर में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजन-नागेन्द्र की जोड़ी ने 5 दशक लंबे करियर में करीब 375 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया। इनमें से करीब 200 कन्नड़ फिल्में हैं। वहीं, इस जोड़ी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और सिंहला भाषा की फिल्मों में भी संगीत दिया है।

राजन के छोटे भाई नागेन्द्र का निधन 4 नवंबर 2000 को बेंगलुरु में हुआ था। वे हर्निया का इलाज करा रहे थे। लेकिन बाद में उन्हें ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं हुईं और वे सर्वाइव नहीं कर सके।