साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस फिल्म के ऑडियो राइट्स प्रोड्यूसर्स ने 72 करोड़ रुपए में बेच दिए हैं। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को उम्मीद है कि तब तक कोरोना के मामलों में भी कमी आएगी और सिनेमाघर भी खुल पाएंगे।

मुंबई. साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म के मेकर्स ने खुलासा किया है कि केजीएफ चैप्टर 2 के ऑडियो राइट्स एक बड़ी रकम में लाहिरी म्यूजिक और टी-सीरीज को सौंप दिए गए हैं। इस फिल्म के ऑडियो राइट्स प्रोड्यूसर्स ने 72 करोड़ रुपए में बेच दिए हैं। बता दें कि यह फिल्म पहले इसी साल 16 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन देश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण प्रोड्यूसर्स ने अपना प्लान चेंज कर दिया। अब खबरें आ रही है कि इस मेगा बजट फिल्म के लिए मेकर्स ने एक नई डेट तय की है। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को उम्मीद है कि तब तक कोरोना के मामलों में भी कमी आएगी और सिनेमाघर भी खुल पाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


संजय दत्त अहम रोल में
बता दें कि यश की इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील हैं। प्रशांत की इस फिल्म में यश के साथ श्रीनिधि शेट्टी लीड रोल में है। इनके साथ ही संजय दत्त और रवीना टंडन भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। यश को लेकर खबरें हैं कि वे डायरेक्टर नार्थन के साथ एक फिल्म साइन करने वाले हैं। इस फिल्म में वे एक नेवी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि केजीएफ 2 के डायरेक्टर इस फिल्म के बाद प्रभास की फिल्म सालार की शूटिंग में बिजी होंगे।

View post on Instagram


इसी साल रिलीज हुआ फिल्म का टीजर
मेकर्स ने इस साल की शुरुआत में यश और संजय दत्त की फिल्म केजीएफ 2 का टीजर रिलीज किया था। टीजर में रॉकी यानी यश और अधीरा यानी संजय दत्त के लुक को देखने के बाद से दर्शक फिल्म को देखने के लिए क्रेजी नजर आए थे। फिल्म में यश के अपोजिट लीड रोल में श्रीनिधि शेट्टी नजर आएंगी। फिल्म को मेकर्स 5 भाषाओं में रिलीज करने वाले हैं।