डायरेक्टर एआर मुर्गदास की फिल्म दरबार 200 करोड़ रुपए के बजय में तैयार हुई है। फिल्म जिस रफ्तर से कमाई कर रही है उससे लगता है जल्दी ही बजट का आंकड़ा पार लेगी। फिल्म में रजनीकांत के साथ ही नयनतारा, निवेता थॉमस और सुनील शेट्टी लीड रोल में है।  

मुंबई. साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार बॉक्सऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने पिछले चार दिनों में करीब 126.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' दीपिका पादुकोण की 'छपाक' और अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के साथ पिछले वीक ही रिलीज हुई है। फिल्म 'दरबार' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 126.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


200 करोड़ है फिल्म का बजट
आपको बता दें कि डायरेक्टर एआर मुर्गदास की फिल्म दरबार 200 करोड़ रुपए के बजय में तैयार हुई है। फिल्म जिस रफ्तर से कमाई कर रही है उससे लगता है जल्दी ही बजट का आंकड़ा पार लेगी। फिल्म में रजनीकांत के साथ ही नयनतारा, निवेता थॉमस और सुनील शेट्टी लीड रोल में है। फिल्म दरबार में सुनील शेट्टी ने विलेन की भूमिका निभाई है।

Scroll to load tweet…


ओवरसीज कलेक्शन बेहतरीन
ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की इस फिल्म ने चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में 7.28 करोड़ की कमाई की है। 'दरबार' मलेशिया, यूएई, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर जैसी जगहों के बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर हैं। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की यह फिल्म अपना कमाल दिखा रही है।

Scroll to load tweet…