एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। दीया मिर्जा के बाद अब साउथ के सुपरस्टार आर्या पापा बन गए है। आर्या की पत्नी और एक्ट्रेस सायशा सहगल ने बीती रात यानी 23 जुलाई को बेटी को जन्म दिया। 

मुंबई. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। दीया मिर्जा के बाद अब साउथ के सुपरस्टार आर्या (Arya) पापा बन गए है। आर्या की पत्नी और एक्ट्रेस सायशा सहगल (Sayesha Saigal) ने बीती रात यानी 23 जुलाई को बेटी को जन्म दिया। आर्या के भाई एक्टर विशाल ने अंकल बनने की यह गुड न्यूज फैन्स के साथ ट्विटर के जरिए शेयर की। उन्होंने लिखा- इस खबर को ब्रेक करने में बहुत खुशी हो रही है, मुझे अंकल बनकर बहुत अच्छा लग रहा है, मेरे भाई जैमी और सायशा ने एक बेबीगर्ल पेरेंट्स बने हैं, अब शूटिंग के बीच में अपनी बेकाबू भावनाओं को संभाल नहीं पा रहा हीं। ढेर सारी शुभकामनाएं, इंशाअल्लाह, जीबी डे न्यू बॉर्न, माय बेबी एक पिता के रूप में नई जिम्मेदारी लेने के लिए बधाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बता दें कि आर्या और सायशा सहगल ने 2019 में हैदराबाद में शादी की थी। दोनों की उम्र में करीब 17 साल का अंतर है। बता दें कि सायशा दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन है। 


बता दें कि शाहीन एक्ट्रेस सायरा बानो के भाई की बेटी हैं। इस लिहाज से सायशा, सायरा और दिलीप कुमार की नातिन हुईं। सायशा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म अखिल: द पावर ऑफ जुआ से की थी। 


वहीं, आर्या चेन्नई की होटल शी सेल के मालिक है। इसके अलावा उनकी प्रोडक्शन कंपनी भी है द शो पीपल के नाम से। इस कंपनी के तहत वे न्यू टेलेंट को आगे आने का मौका देते हैं। उन्होंने 'कलभा कधलन' (2006), 'माय कन्नाडी' (2007), 'सर्वम' (2009), 'राजा रानी' (2013), 'जीवा' (2014) सहित कई फिल्मों में काम किया है।