साउथ एक्टर चिरंजीवी सरजा का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। चिरंजीवी ने 7 जून को दिल का दौरा पड़ने के बाद दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को सांस संबंधी शिकायत थी और उन्हें बेंगलुरु के जयनगर में सागर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुंबई/बेंगलुरू। साउथ एक्टर चिरंजीवी सरजा का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। चिरंजीवी ने 7 जून को दिल का दौरा पड़ने के बाद दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को सांस संबंधी शिकायत थी और उन्हें बेंगलुरु के जयनगर में सागर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिरंजीवी के अचानक निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेहद कम उम्र में चिरंजीवी सरजा के निधन से उनके फैन्स दुखी हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि चिरंजीवी शादीशुदा थे और उनकी वाइफ का नाम मेघना राज है। उन्होंने मई, 2018 में मेघना से शादी की थी। चिरंजीवी, एक्टर ध्रुव सरजा के बड़े भाई और साउथ इंडस्ट्री के एक्शन किंग कहलाने वाले अर्जुन सरजा के भतीजे थे। 

View post on Instagram

17 अक्टूबर, 1980 को बेंगलुरू में जन्में चिरंजीवी ने 2009 में आई फिल्म वायुपुत्र से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को उनके अंकल किशोर सरजा ने डायरेक्ट किया था। चिरंजीव सरजा ने अपने 11 साल लंबे करियर में कुल 22 फिल्मों में काम किया। इनमें चिरु, कैम्पेगौड़ा, वरदनायका, व्हिसल, चंद्रलेखा, रामलीला, सीजर, अम्मा आई लव यू, खाकी, आद्या और शिवार्जुना प्रमुख हैं।