दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता एवं जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

नई दिल्ली. दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता एवं जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समझा जाता है कि इस दौरान आंध्र प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई । आंध्र प्रदेश में भाजपा और जनसेना पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है । इस घटनाक्रम को भाजपा द्वारा आंध्र प्रदेश में जनाधार बढ़ाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है ।

वरिष्ठ नेता सुनील देवधर ने बताया

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील देवधर ने बताया कि उन्होंने जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण, भाजपा सांसद जी वी एल नरसिंहा राव के साथ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान डी पुरंदेश्वरी और एन मनोहर भी मौजूद थे ।

देवधर ने एक ट्वीट में कहा, ''हमने नड्डा जी को आंध्र प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से अवगत कराया ।''

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही भाजपा और जनसेना पार्टी की समन्वय समिति की पहली बैठक हुई थी जिसमें आंध्र प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ पवन कल्याण ने चर्चा की थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)