ये साल यानी 2020 खत्म होने को है लेकिन साल से बुरी खबरें आना अभी भी रूक नहीं रही है। सोमवार को तमिल एक्टर और डबिंग आर्टिस्ट अरुण अलेक्जेंडर (arun alexander) का निधन हो गया। वे 48 साल के थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी डायरेक्टर लोकेश कानागराज (lokesh kanagaraj) ने दी। उन्होंने ट्विटर पर अरुण के निधन की खबर फैंस के साथ शेयर की। लोकेश ने लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि आप इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले जाओगे। अपने आंसू नहीं रोक पा रहा हूं। आपकी कमी को कोई पूरा नहीं कर पाएगा और आप हमेशा मेरे दिल मे खास जगह रखते हैं। 

मुंबई. ये साल यानी 2020 खत्म होने को है लेकिन साल से बुरी खबरें आना अभी भी रूक नहीं रही है। सोमवार को तमिल एक्टर और डबिंग आर्टिस्ट अरुण अलेक्जेंडर (arun alexander) का निधन हो गया। वे 48 साल के थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी डायरेक्टर लोकेश कानागराज (lokesh kanagaraj) ने दी। उन्होंने ट्विटर पर अरुण के निधन की खबर फैंस के साथ शेयर की। लोकेश ने लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि आप इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले जाओगे। अपने आंसू नहीं रोक पा रहा हूं। आपकी कमी को कोई पूरा नहीं कर पाएगा और आप हमेशा मेरे दिल मे खास जगह रखते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

अरुण की लेटेस्ट फिल्म मास्टर नए साल जनवरी में रिलीज होगी। इसमें एक्टर विजय (Vijay) लीड रोल में नजर आएंगे। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक मशहूर डबिंग आर्टिस्ट होने के अलावा अरुण ने कोलामावु कोकिला, कैथी और बिगिल जैसी फिल्मों में भी काम किया है।