साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को उनके घर पर बम होने की धमकी मिली है। रजनीकांत को किसी अनजान नंबर से फोन आया था, जिसमें कहा गया कि उनके घर के बगीचे में बम रखा है। खबर के मिलने के बाद तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। 

चेन्नई। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को उनके घर पर बम होने की धमकी मिली है। रजनीकांत को किसी अनजान नंबर से फोन आया था, जिसमें कहा गया कि उनके घर के बगीचे में बम रखा है। खबर के मिलने के बाद तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। चेन्नई पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बॉम्ब स्क्वाड की एक टीम के साथ रजनीकांत के पूरे घर की तलाशी ली। हालांकि बाद में ये कॉल फर्जी निकली। वैसे, ये पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सेलेब्रिटी को झूठी धमकी दी गई हो। फिल्मों में काम करने वाले सेलेब्स के पास आए दिन किसी न किसी अनजान शख्स का धमकीभरा फोन आता ही रहता है। 

बता दें कि रजनीकांत ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की मदद की है। उन्होंने नदीगर संगम (कलाकारों का एक संगठन) के 1000 कलाकारों के राशन-पानी की व्यवस्था की थी। रजनीकांत के फैन्स भी इस वक्त जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने लोगों को सब्जियां, चावल, दूध के पैकेट और ऐसी जरूरी चीजें उपलब्ध करवाई हैं।