एक्टिंग में धूम मचाने के बाद लोकसभा इलेक्शन में जबरदस्त जीत दर्ज करने वालीं नुसरत जहां के रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं। रिसेप्शन 4 जुलाई को रखा गया था।

नई दिल्ली। मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और अब TMC की सांसद नुसरत जहां ने 4 जुलाई को अपना वेडिंग रिसेप्शन रखा था। नुसरत ने 19 जून को तुर्की में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। रिसेप्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये फोटोज नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंचीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नुसरत ने कैप्शन में लिखा, 'जब भी मैं अपनी आंखें बंद करती हूं तो देखती हूं- तुम्हारे प्यार की रोशनी मेरे दिल को रोशन कर रही है। तुमने मेरी जिंदगी बदल दी है। तुमने मुझे पूरा किया है।'

नुसरत वेडिंग रिसेप्शन के दिन इस्कॉन मंदिर की ओर से आयोजित रथ यात्रा में भी शामिल हुई थीं। उल्लेखनीय है कि नुसरत ने पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे 3.5 लाख से ज्यादा वोटों से जीती थीं।