MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • क्रिकेट पर बनी वो 5 फिल्में जिसने की 'छप्परफाड़' कमाई

क्रिकेट पर बनी वो 5 फिल्में जिसने की 'छप्परफाड़' कमाई

क्रिकेट पर बनी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। 'लगान' से लेकर 'एमएस धोनी' तक, इन फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता और करोड़ों कमाए। जानिए ऐसी ही 5 सुपरहिट फिल्मों के बारे में।

4 Min read
Author : Shivansh Shekhar
| Updated : Apr 29 2025, 02:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
क्रिकेट पर बनीं 5 सुपरहिट फिल्में
Image Credit : Imdb

क्रिकेट पर बनीं 5 सुपरहिट फिल्में

भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है, लेकिन यहां पर क्रिकेट को ज्यादा प्यार मिलता है। देश के हर गली और मोहल्ले में आपको क्रिकेट के फैंस जरूर मिलेंगे। क्रिकेट के ऊपर बनी कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने कमाई के मामले में अपने झंडे गाड़े हैं। कपिल देव से लेकर एमएस धोनी जैसे विश्व विजेता कप्तानों की जीवनी पर भी मूवी बनाई गई है, जो सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाया। इतना ही नहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी इन फिल्मों ने जलवा दिखाया और कमाई में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इसी बीच आईए हम आपको उन 5 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसने तगड़ी कमाई की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
1. लगान
Image Credit : Imdb

1. लगान

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'लगान' साल 2001 में रिलीज हुई थी, जो आज भी देखी जाती है। इसमें एक्टर आमिर खान की एक्टिंग को जमकर सराहना मिली थी। इस मूवी को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। यह फिल्म अंग्रेजों से लगान वसूलने के ऊपर बनाया गया। लगान से बचने के लिए आमिर और उनकी टीम कमाल का क्रिकेट खेलती है। भुवन जिस तरह छक्के मारता है और कचरा की स्पिन गेंदबाजी अंग्रेजों को घुटने पर लाती है। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी, जिसने रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ल्डवाइड 65.68 करोड़ रुपए कमाए। आज के समय में यह रकम 200 के करोड़ के आसपास जरूर होगी।

Related Articles

Related image1
'जाट' Sunny Deol को MS Dhoni ने इस मामले में हरा दिया!
Related image2
इन 10 तस्वीरों में देखें कैसे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बचाई RR की लाज?
36
2. जन्नत
Image Credit : Imdb

2. जन्नत

साल 2008 में कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म 'जन्नत' में हार और जीत की एक रोमांच कहानी को दिखाया गया। क्रिकेट और बॉलीवुड में काफी पॉजिटिव चीजें हैं, लेकिन इस मूवी को एक अलग तरीके से बनाया गया। इमरान हाशमी के लीड रोल बनी फिल्म ने क्रिकेट के उस काले चिट्ठे को खोला, जिसके बारे में सबको पता था, लेकिन बोलने की हिम्मत किसी में नहीं थी। मैदान के बाहर होने वाली कालाबाजारी के ऊपर इसे फिल्माया गया। इसी फिल्म ने एक्ट्रेस सोनल चौहान को स्टार बनाया था। उनके किरदार को पसंद किया गया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया था और 41.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो आज के समय में 100 करोड़ के ऊपर हो सकता है।

46
3. एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
Image Credit : Imdb

3. एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

साल 2016 में क्रिकेट पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने सबका दिल जीता। यह मूवी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर आधारित थी, जिसमें उनका किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। नीरज पांडे के निर्देशन बनी इस फिल्म की हीरोइन दिशा पटानी और कियारा आडवाणी थी। जबकि, धोनी के पिता का किरदार अनुपम खेर ने निभाया था। इस मूवी में माही के बचपन के संघर्ष से लेकर उनके 2011 वर्ल्ड कप जीतने तक के सफर को दिखाया गया। सुशांत के किरदार को खूब सराहा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कमाई वर्ल्डवाइड 215.48 करोड़ हुई थी। 2016 में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में यह पांचवें स्थान पर रही।

56
4. कई पो चे
Image Credit : Imdb

4. कई पो चे

डायरेक्टर अभिषेक कपूर के निर्देशन बनी फिल्म 'कई पो चे' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा। यह फिल्म फेमस राइटर चेतन भगत की किताब थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ पर बनी हुई थी। साल 2013 में आई इस मूवी में सुशांत सिंह राजपूत ने कमाल की एक्टिंग की थी। जिसमें तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई। सुशांत सिंह एक गरीब बच्चे की मदद करते हैं, जो एक क्रिकेटर बनने का सपना देखता है। सुशांत एक कोच की भूमिका में रहते हैं। इसी बीच हिंदू और मुस्लिम के बीच दंगा हो जाता है। उनका यह डेब्यू मूवी रहा था। वर्ल्ड वाइड इसकी कमाई 83.39 करोड़ रुपए हुई थी। भारत में फिल्म की कमाई 50 करोड़ के करीब हुई थी।

66
5. फरारी की सवारी
Image Credit : Imdb

5. फरारी की सवारी

थ्री इडियट्स में लाजवाब किरदार निभाने वाले एक्टर शरमन जोशी ने इसमें भी कमाल कर दिया था। साल 2012 में आई फिल्म फरारी की सवारी ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस कम बजट वाली फिल्म में बाप और बेटे के किरदार को जमकर पसंद किया गया। इस मूवी ने भी अच्छी कमाई की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 45.69 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसकी लागत 20 करोड़ रुपए थी, लेकिन कमाई दोगुनी हुई।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
 
3rd TEST • SA vs AUS
Live
SASA
(22.0 ov) 329 & 80/2
AUSAUS
429
Day 3 - Session 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs NZ: 3 मैचों में सिर्फ 1 विकेट, क्यों टीम से बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर? किसने किया इशारा
Recommended image2
IND vs NZ 4th T20: सूर्यवंशी या सैमसन? ईशान किशन की वापसी पर किसकी होगी छुट्टी?
Recommended image3
Now Playing
VIRAL VIDEO: विराट कोहली के सामने फैन ने की ऐसी बात, मुस्कुराने लगे किंग कोहली!
Recommended image4
Now Playing
IND vs NZ 4th T20I: चौथे मैच के लिए Eden Park पहुंची टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड की खैर नहीं!
Recommended image5
IND W vs ZIM W: कौन हैं वैष्णवी शर्मा जिन्होंने जिम्बाब्बे टीम में मचाई तबाही, भारत ने 3-0 से जीती सीरिज
Related Stories
Recommended image1
'जाट' Sunny Deol को MS Dhoni ने इस मामले में हरा दिया!
Recommended image2
इन 10 तस्वीरों में देखें कैसे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बचाई RR की लाज?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved