MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की 5 सबसे बड़ी कमजोरी

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की 5 सबसे बड़ी कमजोरी

SRH 5 Weakness: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहद निराशाजनक रहा है। इस टीम की स्थिति अब बाहर होने वाली हो गई है। ऐसे में अब मैनेजमेंट और खिलाड़ियों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आईए टीम की 5 सबसे बड़ी कमजोरी जानते हैं। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : May 03 2025, 10:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति
Image Credit : ANI

सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली इस टीम ने अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें केवल 3 में जीत नसीब हुई। जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा। जिस टीम की बल्लेबाजी को देख सभी हैरान थे, कि इस सीजन बल्ले से तबाही मचेगी उसी ने सब मिट्टी में मिला दिया। टीम की अब स्थिति यह है, कि प्लेऑफ में जाने की राह भी लगभग खत्म हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद अब इस टीम की नैया भी डूबती नजर आ रही है।

27
सभी डिपार्टमेंट में फ्लॉप
Image Credit : ANI

सभी डिपार्टमेंट में फ्लॉप

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सभी डिपार्टमेंट में फ्लॉप शो दिखाया। अब तक खेले गए सभी मैचों में कुछ न कुछ कमियां जरूर देखने को मिली है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग में SRH की टीम एकजुट होकर नहीं खेली। जिसका नतीजा यह निकला, कि पिछले सीजन फाइनल तक जाने वाली टीम टॉप 4 में भी जगह नहीं बना सकती। ऐसे में अब फ्रेंचाइजी और उनके मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच आईए इस सनराइजर्स की टीम की 5 सबसे बड़ी कमजोरियां जानते हैं।

Related Articles

Related image1
10 तस्वीरों में देखें कैसे GT ने SRH को दिया 440 वोल्ट का झटका
Related image2
गुजरात टाइटंस की IPL 2025 में 5 सबसे बड़ी ताकत
37
1. टॉप-ऑर्डर की स्थिति खराब
Image Credit : ANI

1. टॉप-ऑर्डर की स्थिति खराब

टी20 क्रिकेट में टॉप के 3 बल्लेबाजों का प्रदर्शन जरूर हो जाता है। यदि टीम की शुरुआत पहले 6 ओवरों में अच्छी हो जाए, तो एक बड़ा टोटल आसानी से बन सकता है। लेकिन, हैदराबाद के साथ इस सीजन यह नहीं हो सका। ऊपर के तीन धुरंधर बल्लेबाजों का बल्ला अधिकतर मैचों में नहीं चला। जिसके चलते 300 का टोटल बनाने वाली टीम 200 बनाने में भी असफल दिखीं।

47
2. ट्रेविस हेड का बल्ला ठप
Image Credit : ANI

2. ट्रेविस हेड का बल्ला ठप

पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फाइनल तक गई थी और रनरअप रही। यहां तक ले जाने में अभिषेक शर्मा के साथ-साथ ट्रेविस हेड का काफी बड़ा योगदान रहा था। लेकिन, इस बार हेड का बल्ला ठप रहा। पहले 2 मैचों में उनके बल्ले से 67 और 47 रनों की पारी जरूर निकली। उसके बाद 22, 4, 8, 66, 28, 0, 19 और 20 निकले। अब ऐसी स्थिति में टीम को स्टार्ट अच्छी नहीं मिली और बड़े टोटल तक जाना मुश्किल हो गया।

57
3. ईशान किशन का बल्ला शांत
Image Credit : ANI

3. ईशान किशन का बल्ला शांत

एक तरफ जहां अभिषेक शर्मा कुछ मैचों में रन बनाने में लगे थे। वहीं, दूसरी ओर ईशान किशन का बल्ला पूरी तरह से फ्लॉप रहा। हालांकि, ईशान ने पहले मैच में ही शतक लगाया था। जिसके बाद उनकी चर्चा होने लगी। लेकिन, उसके बाद उनके बल्ले में जंग लग गया और अभी तक कुछ कमाल नहीं कर पाए। उनका स्कोरकार्ड देखें, तो 100, 0, 2, 2, 17, 9, 2, 1, 44 और 13 है। अब इस आंकड़े से अंदाजा लगा सकते हैं, कि कितना बुरा वक्त एक बल्लेबाज के लिए गुजरा होगा।

67
4. मिडिल ऑर्डर और फिनिशिंग खत्म
Image Credit : ANI

4. मिडिल ऑर्डर और फिनिशिंग खत्म

टॉप ऑर्डर के बाद टीम को चौथी सबसे बड़ी कमजोरी मिडिल ऑर्डर और फिनिशिंग रही। मध्यक्रम का जिम्मेदारी लिए हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी और अनिकेत वर्मा जैसे खिलाड़ी लगातार रन बनाने में असफल रहे। जिस टी20 में फिनिशर की भूमिका अहम मानी जाती है, वहां इस टीम के पास कोई ऐसा फिनिशर नहीं दिखा, जो अंत के 4 ओवरों में 60-70 रन बनाए हों।

77
5. गेंदबाजी और फिल्डिंग भी साधारण
Image Credit : ANI

5. गेंदबाजी और फिल्डिंग भी साधारण

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी और फिल्डिंग भी बेहद निराशाजनक दिखी। मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, पैट कमिंस जैसे गेंदबाज जमकर रन लुटाए। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट में भी कोई फ्रंटलाइन गेंदबाज नहीं रहा, जो सामने से आकर जिगर दिखाया हो और विकेट लिया। उसके बाद फिल्डिंग में भी टीम ने कई सारे कैच छोड़े।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PAK vs ENG Pitch Report & Toss Update: पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच में कैसी है पिच? मौसम अपडेट, प्लेइंग XI और प्रमुख खिलाड़ी
Recommended image2
2007 से 2026 तक T20 World Cup के Highest Team Scores की पूरी लिस्ट
Recommended image3
Brisbane Test 2003: Jason Gillespie की गेंद-Sachin Tendulkar का पैड और 23 साल बाद सामने आया सच
Recommended image4
ENG vs PAK: पाकिस्तान के लिए डबल टेंशन! इंग्लैंड सामने, बारिश फिर छीन सकती है 2 अंक
Recommended image5
India Semi Final Alert: क्या टूट जाएगा भारत का सेमीफाइनल सपना? वेस्टइंडीज की बड़ी जीत के बाद अब सिर्फ 2 ऑप्शन!
Related Stories
Recommended image1
10 तस्वीरों में देखें कैसे GT ने SRH को दिया 440 वोल्ट का झटका
Recommended image2
गुजरात टाइटंस की IPL 2025 में 5 सबसे बड़ी ताकत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved