KL राहुल का RCB के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। 2018 के बाद उन्होंने 789 रन बनाए हैं। हाल ही में 152* की पारी खेलकर वह शानदार फॉर्म में हैं। RCB पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि DC प्लेऑफ की दौड़ में अब भी बनी हुई है।

Aaj Kiska Match Hai IPL 2026: आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में सोमवार 27 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मैच होना है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होनेवाले इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। केएल राहुल का RCB से खास रिश्ता रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर की शुरुआत इसी टीम से की थी और 2016 में जब RCB फाइनल में पहुंची थी, तब उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा था। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि राहुल को अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलना ज्यादा पसंद आता है और उनके आंकड़े भी इसी बात की पुष्टि करते हैं।

RCB के खिलाफ राहुल के शानदार आंकड़े

2018 में RCB छोड़ने के बाद से केएल राहुल ने इस टीम के खिलाफ 789 रन बनाए हैं, जो किसी भी एक टीम के खिलाफ उनका सबसे ज्यादा स्कोर है। राहुल इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने PBKS के खिलाफ 67 गेंदों में नाबाद 152 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा, पिछले चार मैचों में उन्होंने 57 और 92 रन की पारियां भी खेली हैं।

Who Won Yesterday's IPL Match, 26th April 2026: KKR vs LSG, CSK vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 37-38वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

जोश हेजलवुड के खिलाफ भी दमदार रिकॉर्ड

KL Rahul का Josh Hazlewood के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। IPL में हेजलवुड के खिलाफ 100+ रन बनाने वाले राहुल अकेले बल्लेबाज हैं। सभी T20 मैचों में भी उनके खिलाफ सबसे ज्यादा रन राहुल के नाम हैं।

पॉइंट्स टेबल: RCB मजबूत, DC की चुनौती

RCB ने 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट्स हासिल किए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को टॉप-4 में पहुंचने के लिए अभी 4 पॉइंट्स की जरूरत है। पिछले 5 में से 4 मैच हारने के बावजूद टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स (संभावित प्लेइंग XI)

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जैमिसन/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आकिब नबी।

First Super Over in IPL 2026: सुपर ओवर में KKR ने मारी बाजी, रिंकू सिंह का धमाका-शमी का छक्का

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (संभावित प्लेइंग 11)

विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा।