- Home
- Sports
- Cricket
- Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 April 2026, सुपर संडे के दो बड़े मैच! टाइमिंग से पिच रिपोर्ट तक, देखें फुल डिटेल्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 April 2026, सुपर संडे के दो बड़े मैच! टाइमिंग से पिच रिपोर्ट तक, देखें फुल डिटेल्स
IPL Match Today: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज छुट्टी का मजा दोगुना होने वाला है। रविवार को IPL में एक नहीं, दो-दो मैच होने वाले हैं। दोपहर में कोलकाता का मुकाबला राजस्थान से होगा, वहीं शाम को पंजाब-लखनऊ एक-दूसरे को टक्कर देंगी। जानिए फुल डिटेल्स…

KKR vs RR: आज IPL में पहला मुकाबला
आज के पहले मैच में दोपहर 3:30 बजे से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। कोलकाता की टीम के लिए यह मुकाबला साख बचाने जैसा है, क्योंकि इस सीजन में टीम को अब तक अपनी पहली जीत का इंतजार है। भले ही कैमरन ग्रीन ने पिछले मैच में शानदार 79 रनों की पारी खेलकर लय हासिल कर ली हो, लेकिन टीम को एक यूनिट के तौर पर प्रदर्शन करना होगा। दूसरी तरफ, संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स इस समय टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जा रही है। हालांकि पिछले मैच में उन्हें हैदराबाद से हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन उनके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही जबरदस्त फॉर्म में हैं।
KKR vs RR मैच की पिच कैसी है?
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां रन बनाना आसान है और बाउंड्री भी छोटी हैं। स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन उम्मीद यही है कि आज यहां रनों की बरसात हो सकती है।
PBKS vs LSG: आज का दूसरा मैच
शाम का मुकाबला रात 7:30 बजे से मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पंजाब किंग्स की मेजबानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम उतरेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम का कॉन्फिडेंस इस वक्त सातवें आसमान पर है, क्योंकि उन्होंने अपने शुरुआती पांच मैचों में से चार में जीत दर्ज की है। उनके पास प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य जैसे निडर ओपनर्स हैं, जो पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल देते हैं। वहीं, ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पांच मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ लखनऊ की टीम अभी भी सही कॉम्बिनेशन की तलाश में है। हालांकि, लखनऊ के पास मोहम्मद शमी और मयंक यादव जैसे तेज तर्रार गेंदबाज हैं, जो पंजाब के मजबूत बैटिंग ऑर्डर को बिखेरने की ताकत रखते हैं।
PBKS vs LSG मैच की पिच कैसी है?
मुल्लांपुर का मैदान छोटा है, इसलिए यहां भी आपको चौकों-छक्कों की कोई कमी नहीं खलने वाली है। इस मैदान की पिच सपाट है, जिससे यहां भी एक हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है। मतलब दोनों मुकाबलों में आपको धमाकेदार खेल देखने को मिल सकता है।
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?
ऋषभ पंत (LSG): पंत कब मैच पलट दें, कोई नहीं जानता। उनकी बल्लेबाजी आज देखने लायक होगी।
प्रभसिमरन सिंह (PBKS): पंजाब को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी इन्हीं पर है।
युजवेंद्र चहल (PBKS): मुल्लांपुर की पिच पर चहल की फिरकी लखनऊ के बल्लेबाजों को नचा सकती है।
मोहम्मद शमी (LSG): शुरुआत में विकेट चटकाने में शमी माहिर हैं।

