MS Dhoni New haircut: एमएस धोनी अपने खेल के अलावा अपनी हेयर स्टाइल्स को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच उन्होंने फेमस हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से नया हेयर कट और बीयर्ड लुक करवाया, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

MS Dhoni Latest Look 2025: भारतीय क्रिकेट टीम में जब भी किसी स्टाइलिश प्लेयर का जिक्र होता है, तो इसमें कैप्टन कूल रहे एमएस धोनी का नाम जरूर आता है, जो अपनी कप्तानी और खेल के अलावा अपनी हेयर स्टाइल को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। कभी लंबे बाल, तो कभी छोटे बाल यहां तक कि धोनी गंजे भी हो चुके हैं। अब एमएस धोनी ने बॉलीवुड के फेमस हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से नया हेयरकट और बीयर्ड लुक करवाया है, जिसमें 44 साल के धोनी बेहद यंग और स्टाइलिश लग रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीर, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।

एमएस धोनी का नया लुक (MS Dhoni hairstyle by Aalim Hakim)

फेमस हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन फोटो में एमएस धोनी नजर आ रहे हैं और उन्होंने नया कट करवाया हैं। स्पाइक हेयर में धोनी ने लाइट बीयर्ड लुक ट्राई किया है। ब्लैक कलर की टी शर्ट और आंखों में चश्मा लगाए धोनी एकदम साउथ सुपरस्टार लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत यंग लग रहे हैं। तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि धोनी सुपरस्टार हैं।

View post on Instagram

और पढे़ं- 'थाला फॉर द रीजन,' MS Dhoni के नए लुक ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, देखें VIDEO

धोनी को है अपनी हेयर स्टाइल से बहुत प्यार (Dhoni trending Instagram photos)

धोनी अपनी हेयर स्टाइल से कभी भी कंप्रोमाइज नहीं करते, चाहे आईपीएल का कोई नया सीजन हो या कोई और इवेंट हो, धोनी हर बार एक नई हेयर स्टाइल में नजर आते हैं। अपने करियर की शुरुआती दौर में एमएस धोनी ने लंबे बाल रखे थे। इसके बाद उन्होंने अपने बालों को गोल्डन कलर करवाया था। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी ने अपने बाल दान किए थे और वह गंजे हो गए थे। कभी धोनी शॉर्ट हेयर में नजर आए, तो कभी लॉन्ग हेयर में उनका हर एक लुक फैंस को खूब पसंद आता है। धोनी के वर्क फ्रंट की बात की जाए, तो आईपीएल 2025 खेलने के बाद से वह अपनी फैमिली के साथ रांची में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की फोटो भी वायरल हुई थी, धोनी ने इसी महीने 7 तारीख को अपना 44वां जन्मदिन मनाया था।