Abhishek Porel Arrest: दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने और प्राइवेट पलों को रिकॉर्ड करने जैसे आरोप लगे हैं।

Who is Abhishek Porel: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल एक गंभीर मामले में फंस गए हैं। एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पोरेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाए। साथ ही, उसने प्राइवेट पलों को रिकॉर्ड करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, ये सभी आरोप हैं और मामले की जांच अभी जारी है। आरोपों की पुष्टि अदालत में होना बाकी है।

कौन हैं अभिषेक पोरेल?

अभिषेक पोरेल भारतीय घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। वह 2023 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे। उन्हें ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम में मौका मिला था। आईपीएल 2024 में पोरेल ने 14 मैचों में 327 रन बनाए। इसके बाद 2025 सीजन में उन्होंने 301 रन बनाए। उनके प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अब गंभीर आरोपों के चलते उनका मामला चर्चा में है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और अदालत की प्रक्रिया के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ होगी।

तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए पोरेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक पोरेल को मंगलवार सुबह हुगली से हिरासत में लिया गया था। कई घंटे की पूछताछ के बाद दोपहर में उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया और उन्हें चुंचुड़ा कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने पोरेल को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। बताया जा रहा है कि कलकत्ता हाई कोर्ट पहले ही उनकी गिरफ्तारी का आदेश दे चुका था। कोर्ट ने शिकायतकर्ता की फोटो को वायरल करने से रोकने के लिए पोरेल के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का भी निर्देश दिया था।

और पढे़ं- रोनाल्डो-जॉर्जीना की शादी की फोटो हुई वायरल, एक छोटी सी बात ने खोल दी पोल

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार, एक मेडिकल छात्रा ने आरोप लगाया है कि अभिषेक पोरेल ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी हुई थी। बाद में महिला को कथित तौर पर पोरेल के दूसरी महिलाओं के साथ संबंधों के बारे में पता चला। शिकायत में 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई कथित घटना का भी जिक्र है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे एक जगह रोका गया, खाना नहीं दिया गया और अलग-थलग रखा गया। इसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ने और चलने में परेशानी होने का भी दावा किया गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके और पोरेल के प्राइवेट पलों को रिकॉर्ड किया गया।

अभिषेक पोरेल को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. अभिषेक पोरेल को क्यों गिरफ्तार किया गया?

एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

2. क्या अभिषेक पोरेल पर लगे आरोप साबित हो चुके हैं?

नहीं, ये फिलहाल आरोप हैं और मामले की जांच एवं कानूनी प्रक्रिया जारी है।

3. अभिषेक पोरेल किस IPL टीम के लिए खेलते हैं?

वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं और टीम ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया था।