IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप केस में पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पोरेल के अलावा ऐसे 5 खिलाड़ी भी हैं, जिनका रेप जैसे गंभीर आरोपों का सामना हो चुका है।
हुगली (पश्चिम बंगाल): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर एक महिला ने शादी का झूठा वादा करके धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। हालांकि, IPL खिलाड़ी ने अपने ऊपर लगे सभी आपराधिक आरोपों से इनकार किया है। उन्हें कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया। फिलहाल उन्हें जेल ले जाया गया है। बता दें कि पोरेल ही एक मात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन पर यह संगीन आरोप लगाय है। ऐसे 5 और खिलाड़ी हैं, जिन पर रेप का केस दर्ज हो चुका है, तो आइए जानते हैं…कौन हैं वो 5 आईपीएल प्लेयर
कौन है अभिषेक पोरेल?
पोरेल दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज और बंगाल क्रिकेट टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। वह हुगली के चंदननगर के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता महिला हुगली के मोगरा में रहती है।"
1. यश दयाल, (RCB)
यश दयाल पर एक साल में दो अलग अलग मामले दर्ज हुए थे। पहला मामला साल 2025 में गाजियाबाद थाने में एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था। दूसरा केस इसी साल जयपुर में दूसरी महिला ने जयपुर में दर्ज कराया था। दोनों ही मामले फिलहाल अदालत में लंबित हैं।
2. शिवालिक वर्मा (Mi)
2 जनवरी 2025 को जोधपुर थाने में शिवालिक के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था। इसमें क्रिकेटर्स गिरफ्तार भी किया गया था। उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने सगाई के बाद महिला से संबंध बनाकर युवती को छोड़ दिया था। मामला कोर्ट में लंबित है।
3. विप्रराज निगम, दिल्ली कैपिटल (DC)
यह केस नवबंर 2025 का है, जहां उत्तर प्रदेश की एक महिला ने क्रिकेटर के खिलाफ नोएडा थाने में रेप का केस दर्ज कराया था। आरोप थे कि खिलाड़ी ने शादी का झांसा देकर होटल में रेप किया और मारपीट के बाद छोड़ दिया।
4. संदीप लामिछाने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
संदीप पर साल 2022 में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से काठमांडू के एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। नेपाल की एक अदालत ने उन्हें इस मामले में दोषी ठहराते हुए सजा भी सुनाई थी, हालांकि बाद में उच्च न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया।
5. अमित मिश्रा (सनराइजर्स हैदराबाद)
साल 2015 में भारत के अनुभवी क्रिकेटर अमित मिश्रा पर बेंगलुरु के एक होटल के कमरे में एक महिला मित्र के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगा था। बेंगलूरू पुलिस ने गिरफ्तार भी गिया था। लेकिन जांच पड़ताल के बाद उन्हें छोड़ दिया था।


