Abhishek Sharma 113 Runs: अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 113 रन की तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं। उनकी पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे।
Abhishek Sharma Record: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में चर्चा बटोर ली है। उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 113 रन बनाए। उनकी इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने 297.37 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। टी20 क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक के नाम अब 11 टी20 शतक हैं, जबकि विराट कोहली के नाम 10 शतक हैं। इस उपलब्धि ने अभिषेक को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ने मचाया धमाल
अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और विपक्षी गेंदबाजों को दबाव में रखा। सिर्फ 38 गेंदों में 113 रन बनाना उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार उदाहरण है। 9 चौके और 11 छक्के लगाकर उन्होंने तेजी से रन बटोरे। उनका स्ट्राइक रेट 297.37 रहा, जो उनकी बल्लेबाजी की रफ्तार को दिखाता है। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ गेंदों को सही तरीके से टाइम भी किया। यही वजह रही कि भारत में 13.2 ओवर में ही न्यूजीलैंड के 199 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा
विराट कोहली लंबे समय से अपनी शानदार बल्लेबाजी और निरंतर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में टी20 क्रिकेट में शतकों की संख्या के मामले में उन्हें पीछे छोड़ने का दावा अभिषेक शर्मा के लिए बड़ी उपलब्धि है। टी20 में विराट के नाम 10 जबकि अभिषेक के नाम 11 शतक हो गए है। विराट इस फॉर्मेट से संन्यास भी ले चुके हैं।
भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा हैं अभिषेक
अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े शॉट लगाने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। वह शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं और विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में माहिर हैं। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज टी20 क्रिकेट के लिए काफी प्रभावी माना जाता है। लगातार अच्छे प्रदर्शन के साथ वह भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। अभिषेक की यह पारी क्रिकेट फैंस के लिए यादगार रही।





