- Home
- Sports
- Cricket
- 1 मैच 5 भयानक रिकॉर्ड... अभिषेक शर्मा बने टी20 के बेताज बादशाह; आंकड़े देख कहेंगे-तबाही है भाई!
1 मैच 5 भयानक रिकॉर्ड... अभिषेक शर्मा बने टी20 के बेताज बादशाह; आंकड़े देख कहेंगे-तबाही है भाई!
Abhishek Sharma Records: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से सनसनी मचा दी। नागपुर के मैदान पर कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई। 84 रनों की पारी खेलकर उन्होंने 5 धांसू रिकॉर्ड बना दिए। यहां हम आपको बताएंगे।

अभिषेक शर्मा के 5 नए रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने लाजवाब अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के मारे। अभिषेक ने 240.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करके विश्व क्रिकेट में गर्दा उड़ा दिया। इसी बीच उन्होंने 5 बड़े रिकॉर्ड भी बना डाले। आइए उन रिकॉर्ड्स के बारे में हम आपको बताएंगे।
बतौर भारतीय तेज 5000 रन टी20 रन
अभिषेक शर्मा द्वारा बनाया गया सबसे पहला रिकॉर्ड बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे तेज 5000 टी20 रन है। वो अब इस मामले चौथे नंबर पर आ गए हैं। अभिषेक ने 165 पारियों में इस आंकड़े को छू लिया है। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 167 पारियों में 5 हजार रन बनाए थे। वहीं, सूची में पहले नंबर पर केएल राहुल (143), दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ (145) और तीसरे पर शुभमन गिल (154) इनिंग हैं।
न्यूजीलैंड के सामने अधिक स्कोर
इसके अलावा अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरा सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 84 रनों की पारी खेली है। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 100 रनों की पारी खेली थी, जो साल 2024 में आई थी। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 135 रन बनाए थे, जो सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर भी है।
एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड छक्कों का है। न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे इस मैच में कुल 8 छक्के लगाए। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में, जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 8-8 छक्के लगाए थे। वहीं, सबसे ज्यादा छक्के उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 13 मारे थे। साल 2025 में उन्होंने यह कारनामा किया था।
सबसे कम गेंद पर 5000 रन
टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बन चुके हैं। उन्होंने सिर्फ 2898 गेंदों पर यह मुकाम हासिल कर लिया है। उनसे पहले आंद्रे रसेल ने 2942 बॉल पर 5 हजार रनों का आंकड़ा छू लिया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने 3127 गेंदों पर 5000 रन बनाए थे। अब दोनों को पीछे छोड़कर अभिषेक टॉप पर पहुंच चुके हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दुनिया के जॉइंट दूसरे बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बने हैं। उन्होंने इस पारी में कुल 8 छक्के जड़े और वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कायरन पोलार्ड की बराबरी कर ली है। वहीं, फिलहाल कीवी के सामने सबसे ज्यादा छक्के एक इनिंग में जड़ने वाले बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के रिचर्ड लेवी हैं। उन्होंने 2012 में 13 छक्के मारे हैं।