India vs Pakistan Asia Cup 2023 Super- 4 match: एशिया कप 2023 में आज फिर भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। ये सुपर-4 का मुकाबला है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: रविवार, 10 सितंबर 2013 को एशिया कप 2023 में एक बार फिर धमाकेदार मुकाबला होने वाला है। जी हां, भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर आमने-सामने होगी। पिछली बार ग्रुप स्टेज में जब दोनों टीमें 2 सितंबर को भिड़ी थी, तो बारिश ने पूरे खेल को खराब कर दिया था और दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिला था। लेकिन आज होने वाले मुकाबले में बारिश की क्या संभावना है और कौन से खिलाड़ी आमने-सामने होंगे आइए हम आपको बताते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां देखें भारत-पाकिस्तान लाइव मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का यह तीसरा मैच श्रीलंका, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर आप इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो आप स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव इस मैच को देख सकते हैं। वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी की जाएगी, जिसे आप बिल्कुल फ्री में अपने फोन, टैबलेट या फिर टीवी पर भी देख सकते हैं।

पिछले मैच में बारिश ने बिगाड़ा खेल

एशिया कप 2023 में ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीम 2 सितंबर को आमने-सामने हुई थी। जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसमें ईशान किशन और हार्दिक पांड्या दोनों ने अर्धशतक ठोका था, लेकिन बारिश के चलते इस मैच की दूसरी पारी शुरू ही नहीं हो पाई और पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। इसी कारण दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया गया था।

भारत बनाम पाकिस्तान, सुपर-4 मैच में बारिश की संभावना

रविवार, 10 सितंबर को कोलंबो में मौसम का मिजाज नरम-गरम रहने वाला है। लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत और पाकिस्तान मुकाबले को रिजर्व डे के लिए भी रखा गया है। यानी कि अगर आज बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान के मैच में कोई भी खलल पड़ती है, तो यह मैच कल यानी की 11 सितंबर को पूरा किया जाएगा। इससे पहले आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबले भी रिजर्व डे में खेला गया था।

पाकिस्तान ने किया भारत के खिलाफ प्लेइंग-11 का ऐलान

बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान (उप-कप्तान), फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, नसीम शाह और शाहीन शाह आफरीदी।

Scroll to load tweet…

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

और पढ़ें- श्रीलंका ने मैच जीता, बांग्लादेश के इस बल्लेबाज ने जीता फैंस का दिल